29.7 C
Raipur
October 21, 2026
The Defence
छत्तीसगढ़

13 फरवरी से सजेगा मैनपाट महोत्सव, सीएम करेंगे शुभारंभ; मनोज तिवारी-कनिका कपूर आयुष नामदेव सहित कई कलाकार देंगे प्रस्तुति

छत्तीसगढ़ के प्रमुख पर्यटन स्थल मैनपाट में 13 फरवरी से बहुप्रतीक्षित मैनपाट महोत्सव का आगाज़ होने जा रहा है। इस भव्य आयोजन का शुभारंभ प्रदेश के मुख्यमंत्री द्वारा किया जाएगा। रोपाखार जलाशय के समीप आयोजित होने वाला यह महोत्सव 15 फरवरी तक चलेगा, जिसमें लोक संस्कृति, संगीत और पर्यटन का अनूठा संगम देखने को मिलेगा। राज्य शासन के पर्यटन एवं संस्कृति विभाग तथा जिला प्रशासन के संयुक्त तत्वावधान में होने वाला यह कार्यक्रम हर वर्ष बड़ी संख्या में पर्यटकों को आकर्षित करता है।

महोत्सव के दौरान देश-प्रदेश के ख्यातिप्राप्त कलाकार अपनी प्रस्तुतियों से समां बांधेंगे। पहले दिन भोजपुरी सुपरस्टार मनोज तिवारी मंच पर प्रस्तुति देंगे, वहीं छत्तीसगढ़ी लोक कलाकारों और नृत्य दलों की रंगारंग झलक भी देखने को मिलेगी। दूसरे दिन लोक गायिका अलका चंद्राकर और इंडियन आइडल फेम वैषाली रायकर अपनी सुरीली आवाज से दर्शकों का मनोरंजन करेंगी। समापन दिवस पर बॉलीवुड सिंगर कनिका कपूर मुख्य आकर्षण रहेंगी, जिनके साथ कथक नृत्यांगना और अन्य सांस्कृतिक कलाकार भी प्रस्तुति देंगे। स्थानीय कलाकारों और स्कूली बच्चों के कार्यक्रम महोत्सव को और जीवंत बनाएंगे।

प्रशासन की ओर से आयोजन स्थल पर सुरक्षा, पार्किंग, स्वच्छता और पर्यटकों की सुविधाओं के व्यापक इंतजाम किए गए हैं। महोत्सव परिसर में विकास प्रदर्शनी, हस्तशिल्प स्टॉल, स्थानीय उत्पादों की बिक्री और फूड जोन भी लगाए जाएंगे, जहां सरगुजा अंचल के पारंपरिक व्यंजनों का स्वाद लिया जा सकेगा। इसके साथ ही एडवेंचर एक्टिविटीज, बोटिंग और पारंपरिक खेल-कूद भी पर्यटकों के लिए आकर्षण का केंद्र रहेंगे।

मैनपाट अपनी प्राकृतिक सुंदरता, तिब्बती संस्कृति और अनोखे भौगोलिक स्थलों के लिए जाना जाता है। यहां का टाइगर पॉइंट, मछली पॉइंट, जलजली और सरभंजा जलप्रपात जैसे दर्शनीय स्थल पर्यटकों को खासा आकर्षित करते हैं। मैनपाट महोत्सव न केवल सांस्कृतिक विरासत को मंच प्रदान करता है, बल्कि पर्यटन को बढ़ावा देने और स्थानीय कलाकारों को पहचान दिलाने का भी महत्वपूर्ण माध्यम बनता जा रहा है।

Related posts

“टी संवर्ग के स्कूलों में व्याख्याताओं की स्थिति पर शिक्षा विभाग सख्त, 12 अगस्त तक मांगी रिपोर्ट”

admin

आज सीएम साय के निवास पर होगी भाजपा विधायक दल की अहम बैठक

admin

बिलासपुर में युवक ने खुद को लगाई आग, CCTV में कैद पूरी घटना

admin

Leave a Comment