September 6, 2026
The Defence
छत्तीसगढ़

कार से 8 लाख रुपये से भरा बैग पार, बिलासपुर में व्यापारी के साथ शातिर उचक्कागिरी; CCTV में कैद हुई वारदात

बिलासपुर। न्यायधानी बिलासपुर में एक बार फिर उचक्कागिरी की घटना सामने आई है, जहां शातिर बदमाश ने व्यापारी की कार से करीब 8 लाख रुपये से भरा बैग पार कर दिया। यह पूरी घटना पास लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है। घटना के बाद इलाके में हड़कंप मच गया और पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

जानकारी के अनुसार व्यापार विहार क्षेत्र में स्थित हरे कृष्णा ट्रेडर्स के संचालक शनिवार रात करीब 8:30 बजे अपनी दुकान बंद कर रहे थे। रोज की तरह उन्होंने दुकान के गल्ले से दिनभर की नकदी निकालकर एक बैग में रखी और उसे अपनी कार में रख दिया। इसके बाद वे दुकान का शटर बंद करने लगे। इसी दौरान एक अज्ञात युवक मौके का फायदा उठाते हुए कार के पास पहुंचा।

बताया जा रहा है कि बदमाश ने बड़ी चालाकी से कार का दरवाजा खोला और अंदर रखा नकदी से भरा बैग लेकर वहां से फरार हो गया। बैग में लगभग 8 लाख रुपये नकद थे। वारदात इतनी तेजी से हुई कि व्यापारी को इसकी भनक तक नहीं लगी। जब व्यापारी दुकान बंद कर कार के पास पहुंचे तो बैग गायब मिला, जिसके बाद उन्होंने तुरंत पुलिस को सूचना दी।

घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और आसपास के लोगों से पूछताछ शुरू की। जांच के दौरान सीसीटीवी फुटेज में एक युवक कार के पास आते और कुछ ही मिनटों में बैग लेकर भागते हुए दिखाई दिया है। फिलहाल पुलिस ने अपराध दर्ज कर लिया है और आरोपी की पहचान के लिए आसपास लगे अन्य सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है। पुलिस को आशंका है कि आरोपी पहले से ही व्यापारी की गतिविधियों पर नजर रखे हुए था और मौका मिलते ही उसने वारदात को अंजाम दिया।

Related posts

हाईटेक सुरक्षा कवच में होगा रायपुर स्टेशन का नया भवन, 550 कैमरों से 24 घंटे निगरानी

admin

भिलाई में चुनरी यात्रा हुई हिंसक — दो समुदायों के बीच भिड़ंत, 6 घायल

admin

रायगढ़ में मादा हाथी का कहर: तीन मौतों से दहले गांव, लोगों में दहशत

admin

Leave a Comment