July 22, 2026
The Defence
छत्तीसगढ़

रायपुर में 20 लाख की ठगी और अंडरवर्ल्ड के नाम पर धमकी, सिक्योरिटी अफसर ने ठेकेदार पर दर्ज कराई शिकायत

राजधानी रायपुर के डीडी नगर थाना क्षेत्र में एक सिक्योरिटी अफसर के साथ 20 लाख रुपये की ठगी और अंडरवर्ल्ड के नाम पर जान से मारने की धमकी देने का सनसनीखेज मामला सामने आया है। पीड़ित की शिकायत के आधार पर पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

मिली जानकारी के अनुसार, एनआईटी (NIT) कैंपस में पदस्थ सिक्योरिटी अफसर बलराम नायक ने अवंति विहार निवासी ठेकेदार दिनेश देवांगन के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई है। बलराम नायक के मुताबिक, उन्होंने महादेव घाट रोड स्थित सुदर्शन विहार में अपने मकान के पुनर्निर्माण का काम ठेकेदार दिनेश देवांगन को सौंपा था। वर्ष 2024 से 2025 के बीच उन्होंने किस्तों में करीब 20 लाख रुपये का भुगतान भी किया, लेकिन इसके बावजूद ठेकेदार ने निर्माण कार्य अधूरा छोड़ दिया।

पीड़ित का आरोप है कि जब उन्होंने काम पूरा करने या दिए गए पैसे वापस करने की मांग की, तो ठेकेदार ने उन्हें डराने-धमकाने की कोशिश की। आरोप के मुताबिक, ठेकेदार ने एक कथित अपराधी से फोन कराकर खुद को अंडरवर्ल्ड डॉन छोटा शकील और दाऊद इब्राहिम का करीबी बताते हुए धमकी दिलवाई। फोन करने वाले ने चेतावनी दी कि यदि दोबारा पैसे की मांग की गई तो गोली मार दी जाएगी।

इतना ही नहीं, पीड़ित ने यह भी आरोप लगाया है कि ठेकेदार ने कुछ गुंडों की मदद से उनसे फर्जी इकरारनामा पर जबरन हस्ताक्षर करवाने और ब्लैकमेल करने की भी कोशिश की। लगातार मिल रही धमकियों और दबाव के बाद पीड़ित ने डीडी नगर थाने में शिकायत दर्ज कराई।

पुलिस ने शिकायत के आधार पर आरोपी ठेकेदार दिनेश देवांगन के खिलाफ धोखाधड़ी, ब्लैकमेलिंग और जान से मारने की धमकी सहित विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज कर लिया है। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की गंभीरता से जांच कर रही है और आरोपों की सच्चाई सामने लाने के लिए सबूत जुटाए जा रहे हैं।

Related posts

छत्तीसगढ़ बंद में उग्र प्रदर्शन: रायपुर में मारपीट, कांकेर में घर तोड़ा, मैग्नेटो मॉल में जमकर तोड़फोड़

admin

भीषण गर्मी का असर: छत्तीसगढ़ में व्यापमं परीक्षाओं का समय बदला, सुबह 10 बजे से होंगी परीक्षाएं

admin

जनता ने ममता सरकार को नकारा, भाजपा को दिया समर्थन

admin

Leave a Comment