July 22, 2026
The Defence
छत्तीसगढ़

अंबेडकर अस्पताल में स्वास्थ्य सुविधाओं का होगा विस्तार, नए हॉस्टल और कैंसर भवन का होगा शुभारंभ

राजधानी रायपुर के पंडित जवाहरलाल नेहरू स्मृति चिकित्सा महाविद्यालय और डॉ. भीमराव अंबेडकर स्मृति चिकित्सालय में स्वास्थ्य सुविधाओं के विस्तार के लिए 6 जुलाई को नए निर्माण कार्यों का भूमिपूजन होगा। इस दौरान 200 सीटों वाले छात्रावास, कैंसर भवन का G+2 से G+6 तक विस्तार और अन्य आवासीय परिसरों के निर्माण की शुरुआत की जाएगी।

कार्यक्रम में मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होंगे, जबकि उपमुख्यमंत्री अरुण साव कार्यक्रम की अध्यक्षता करेंगे। नए निर्माण कार्यों से मेडिकल छात्रों, डॉक्टरों और कैंसर मरीजों को बेहतर सुविधाएं मिलेंगी तथा अस्पताल की उपचार क्षमता में भी उल्लेखनीय वृद्धि होगी।

Related posts

कवासी लखमा को बड़ी राहत: सुप्रीम कोर्ट ने दी अंतरिम बेल, सख्त शर्तों के साथ मिल सकती है रिहाई

admin

साधु के भेष में भीख मांगने का मामला उजागर, पूछताछ में युवक की पहचान मुस्लिम के रूप में सामने

admin

दुनिया भर के छत्तीसगढ़िया एक मंच पर — 27-28 मार्च को रायपुर में प्रवासी कॉन्क्लेव का आयोजन

admin

Leave a Comment