July 22, 2026
The Defence
बड़ी खबर

भोपाल में शुरू हुआ बेतवा नदी बचाओ अभियान, सूखे उद्गम स्थल को फिर से जीवित करने की पहल

भोपाल के पास ग्राम झिरी में स्थित बेतवा नदी के सूखे उद्गम स्थल को पुनर्जीवित करने के लिए लोगों ने अभियान शुरू किया है। इस मुहिम में भोपाल और इंदौर के रिटायर्ड अधिकारी, एक्सपर्ट और समाजसेवी शामिल हुए। बैठक में फैसला लिया गया कि भोपाल से कुरवाई तक नदी में सफाई और जल संरक्षण अभियान चलाया जाएगा।

पिछले साल यहां 55 चेक डैम बनाए गए थे, जिससे जल संरक्षण में मदद मिली। इस बार और ज्यादा चेक डैम बनाने की तैयारी है। अभियान में वन विभाग के रिटायर्ड अधिकारी, जल संरक्षण विशेषज्ञ और सामाजिक संगठन भी जुड़ रहे हैं। इसका उद्देश्य बेतवा नदी को प्रदूषण से बचाना और पानी का स्तर बढ़ाना है।

Related posts

“जहां गिरा भाई का खून, वहीं करूंगा पूजा – जमानत से दुखी भाई ने बदला वकील”

admin

छिंदवाड़ा में लोक अदालत ने दिलाई राहत: 948 मामले निपटाए, करोड़ों का समझौता

admin

छत्तीसगढ़ के नर्सिंग कॉलेजों में बड़ी संकट स्थिति: 50% सीटें खाली, हाई परसेंटाइल कटऑफ पर एडमिशन अटका

admin

Leave a Comment