25.1 C
Raipur
September 4, 2026
The Defence
छत्तीसगढ़बड़ी खबर

छत्तीसगढ़ में गौ-तस्करी का ट्रायंगल कॉरिडोर सक्रिय, किसान बनकर घूम रहे एजेंट

छत्तीसगढ़ में गौ-तस्करी का संगठित नेटवर्क तेजी से सक्रिय होने की जानकारी सामने आई है। तस्कर गांवों में किसान और पशु खरीदार बनकर पहुंचते हैं और कम कीमत में मवेशियों की खरीद करते हैं। इसके बाद पशुओं को ओडिशा के रास्ते आंध्र प्रदेश ले जाया जाता है, जहां अवैध कटाई किए जाने की बात सामने आई है।

जानकारी के अनुसार तस्कर देर रात बॉर्डर पार करते हैं ताकि पुलिस जांच से बच सकें। इस पूरे नेटवर्क को “ट्रायंगल कॉरिडोर” कहा जा रहा है, क्योंकि इसमें छत्तीसगढ़, ओडिशा और आंध्र प्रदेश तीनों राज्य जुड़े हुए हैं। कई जगहों पर पुलिस ने संदिग्ध वाहनों और पशु तस्करों पर कार्रवाई भी की है। प्रशासन अब सीमावर्ती इलाकों में निगरानी बढ़ाने की तैयारी कर रहा है।

Related posts

बिलासपुर फर्नीचर फैक्ट्री हादसा: नियमों की अनदेखी ने ली दो जानें, 10 हजार लीटर ज्वलनशील तेल बना आग का कारण

admin

कैलाश विजयवर्गीय के विवादित बयान पर भड़की कांग्रेस, उकवा में पुतला दहन कर जताया विरोध

admin

भरमौर में रावी नदी हादसा: श्रद्धालुओं की कार बहाव में बह गई, दो की मौत, एक लापता

admin

Leave a Comment