July 29, 2026
The Defence
छत्तीसगढ़

PF निकालने के नाम पर घूसखोरी, SECL कर्मचारी को CBI ने रंगे हाथों दबोचा

कोरबा के SECL कुसमुंडा परियोजना कार्यालय में CBI ने बड़ी कार्रवाई करते हुए एक क्लर्क को रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार किया। आरोपी क्लर्क मनोहर लाल कौशिक पर आरोप है कि उसने एक खदान कर्मचारी से पीएफ का 5 लाख रुपये जारी कराने के बदले 10 हजार रुपये की रिश्वत मांगी थी।

जानकारी के अनुसार कर्मचारी ने पीएफ राशि निकालने के लिए विभाग में आवेदन दिया था। इसके बाद क्लर्क फाइल आगे बढ़ाने और फंड स्वीकृति के नाम पर लगातार पैसे की मांग कर रहा था। परेशान कर्मचारी ने इसकी शिकायत CBI से की। शिकायत सही पाए जाने पर CBI टीम ने जाल बिछाकर आरोपी को रिश्वत लेते पकड़ लिया। कार्रवाई के बाद कार्यालय में हड़कंप मच गया।

Related posts

नाबालिग से दुष्कर्म का मामला: पुलिस कार्रवाई के बाद नगर निगम ने गिराया आरोपी का अवैध निर्माण

admin

निर्वस्त्र हालत में मिली महिला अधिवक्ता की लाश, वकीलों ने एसपी ऑफिस पहुंचकर सौंपा ज्ञापन

admin

अवैध प्लॉटिंग पर निगम का एक्शन, जोन-9 में बुलडोजर चला, निर्माणकर्ताओं पर FIR की तैयारी

admin

Leave a Comment