July 31, 2026
The Defence
छत्तीसगढ़

ऑक्सीजन टैंकर हादसे से दहला केशकाल घाट😱

कोंडागांव के केशकाल घाट में राष्ट्रीय राजमार्ग-30 पर ऑक्सीजन से भरा टैंकर ब्रेक फेल होने के कारण पलट गया। हादसे के बाद टैंकर से ऑक्सीजन का रिसाव शुरू हो गया, जिससे क्षेत्र में अफरा-तफरी मच गई। चालक उदय ठाकुर ने तुरंत सेफ्टी वाल्व खोलकर दबाव नियंत्रित किया, जिससे संभावित विस्फोट और बड़े नुकसान का खतरा टल गया। सूचना मिलते ही पुलिस और प्रशासन मौके पर पहुंचे, यातायात नियंत्रित किया और घायल चालक को प्राथमिक उपचार दिया। कुछ समय तक यातायात प्रभावित रहा, जिसे बाद में सामान्य कर दिया गया।

Related posts

रायपुर महिला थाने के बाहर आत्मदाह की कोशिश: लोगों ने बचाई महिला की जान

admin

छत्तीसगढ़ की मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े को जान से मारने की धमकी, आरोपी ने घोटाले में फंसाने की दी साजिश, सूरजपुर में हंगामा

admin

रायगढ़ के तमनार में जनसुनवाई विवाद ने लिया हिंसक रूप, महिला आरक्षक के कपड़े फाड़े गए, TI से मारपीट, पुलिस वाहन और कोल प्लांट में आगजनी

admin

Leave a Comment