20.6 C
Raipur
October 26, 2026
The Defence
छत्तीसगढ़

रायपुर एयरपोर्ट पर बड़ा हादसा टला, विमान से पक्षी टकराने के बाद मचा हड़कंप

रायपुर के स्वामी विवेकानंद एयरपोर्ट पर दिल्ली से आई एयर इंडिया की फ्लाइट लैंडिंग के दौरान बर्ड हिट का शिकार हो गई। रनवे पर उतरते समय एक पक्षी विमान से टकरा गया, जिसके बाद एयरपोर्ट प्रशासन और तकनीकी टीम तुरंत सक्रिय हो गई। सुरक्षा के मद्देनजर विमान की विस्तृत जांच की गई और कुछ समय के लिए उड़ान संचालन प्रभावित रहा। जांच के कारण कई फ्लाइटें करीब दो घंटे तक देरी से संचालित हुईं। राहत की बात यह रही कि विमान को कोई गंभीर नुकसान नहीं पहुंचा और सभी यात्री व क्रू सदस्य सुरक्षित रहे।

Related posts

दहेज और अत्याचार से टूटी पत्नी: तहसीलदार पति पर लगाए मानसिक प्रताड़ना और जबरन गर्भपात के आरोप

admin

छत्तीसगढ़ सरकार का दो साल का रिपोर्ट कार्ड: विकास, सुशासन और नक्सलमुक्त प्रदेश की दिशा में तेज़ कदम

admin

रायपुर के ईशा लग्जरी स्पा सेंटर पर पुलिस का छापा, संचालक-मैनेजर गिरफ्तार

admin

Leave a Comment