दुर्ग जिले में एक बुजुर्ग दंपती के घर हुई लूट की वारदात का पुलिस ने 24 घंटे के भीतर खुलासा कर दिया। जांच में सामने आया कि वारदात को अंजाम देने वाला आरोपी दंपती का पूर्व केयरटेकर था, जिसे तीन महीने पहले नौकरी से हटा दिया गया था। इसी बात का बदला लेने के लिए उसने चेहरे पर कपड़ा बांधकर घर में घुसकर बुजुर्ग दंपती को चाकू दिखाया और महिला के गले से सोने का नेकलेस लूटकर फरार हो गया।
घटना की सूचना मिलते ही पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज और तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर आरोपी की पहचान कर उसे गिरफ्तार कर लिया। आरोपी के कब्जे से वारदात में इस्तेमाल की गई बाइक, धारदार हथियार और घटना के समय पहने गए कपड़े भी बरामद किए गए। पुलिस मामले की आगे की जांच कर रही है।
