रायपुर में आगामी विधानसभा के मानसून सत्र की तैयारियों को लेकर मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने भाजपा विधायक दल की महत्वपूर्ण बैठक बुलाई है। इस बैठक में सभी भाजपा विधायकों की उपस्थिति अनिवार्य की गई है। बैठक में विधानसभा सत्र के दौरान सरकार की रणनीति मुद्दों पर चर्चा होगी।
सरकार विकास कार्यों, जनकल्याणकारी योजनाओं और अपनी उपलब्धियों को सदन में प्रभावी ढंग से रखने की तैयारी कर रही है। वहीं, विपक्ष द्वारा उठाए जाने वाले मुद्दों का जवाब देने के लिए भी रणनीति बनाई जाएगी।
