November 25, 2026
The Defence
छत्तीसगढ़

महिला कांग्रेस में बड़ा फेरबदल, 17 जिलों में नई अध्यक्षों को मिली जिम्मेदारी

छत्तीसगढ़ महिला कांग्रेस में संगठन को मजबूत करने के लिए नई नियुक्तियों की पहली सूची जारी की गई है। राष्ट्रीय अध्यक्ष अलका लांबा की मंजूरी के बाद प्रदेश के 17 जिलों में जिला अध्यक्षों की नियुक्ति की गई है।

इस सूची में रायपुर शहर की जिम्मेदारी प्रगति बाजपेयी और ग्रामीण की जिम्मेदारी बरखा साहू को सौंपी गई है। वहीं बिलासपुर में प्रीति पटनवार और सीमा पांडे, दुर्ग में प्रेमलता साहू और योगिता चंद्राकर को जिम्मेदारी मिली है। इसके अलावा सरगुजा, सूरजपुर, गरियाबंद, रायगढ़, कबीरधाम, मुंगेली सहित अन्य जिलों में भी नई अध्यक्षों की नियुक्ति की गई है। इन नियुक्तियों का उद्देश्य महिला कांग्रेस के संगठन को मजबूत करना और जमीनी स्तर पर पार्टी की गतिविधियों को बढ़ाना है।

Related posts

भोरमदेव धाम पहुंचे सीएम साय, प्रदेश की खुशहाली के लिए मांगा आशीर्वाद…

admin

सदर बाजार की सर्राफा दुकान से महिला ने उड़ाई सोने की चेन, CCTV फुटेज के आधार पर पुलिस तलाश में जुटी

admin

वर्चुअल प्रेस कॉन्फ्रेंस में रेलवे बजट पर चर्चा, छत्तीसगढ़ को बड़ी राशि लेकिन नए प्रोजेक्ट नहीं

admin

Leave a Comment