बिलासपुर के पचपेड़ी थाना क्षेत्र में एक दर्दनाक सड़क हादसे में शादी की खुशियां मातम में बदल गईं। परिवार में होने वाली शादी के लिए दहेज में देने हेतु टीवी खरीदने जा रहे दो दोस्तों की स्कूटी को तेज रफ्तार हाईवा ने टक्कर मार दी। हादसे में एक व्यक्ति की इलाज के दौरान मौत हो गई, जबकि दूसरा गंभीर रूप से घायल है और अस्पताल में उसका इलाज जारी है।
जानकारी के अनुसार, लोहरसी निवासी बरन भान और उनके मित्र बंशी श्रीवास मल्हार बाजार जा रहे थे। रास्ते में बिनौरी मोड़ के पास सामने से आ रहे हाईवा ने उनकी स्कूटी को जोरदार टक्कर मार दी। हादसे के बाद हाईवा चालक वाहन छोड़कर फरार हो गया।
