25.3 C
Raipur
September 9, 2026
The Defence
छत्तीसगढ़

महुआ शराब पर चला प्रशासन का डंडा: जंगल में छिपाकर रखी थी अवैध शराब, 285 किलो लहान भी नष्ट

बिलासपुर | आबकारी विभाग और पुलिस की संयुक्त कार्रवाई में बिलासपुर के अलग-अलग गांवों में महुआ शराब बनाने वालों पर शिकंजा कसा गया। टीम ने छापेमारी कर करीब 90 हजार रुपए की अवैध महुआ शराब जब्त की, जबकि 285 किलो लहान मौके पर ही नष्ट कर दी गई। इस कार्रवाई में 9 लोगों को गिरफ्तार किया गया है।

अधिकारियों के मुताबिक, ये अवैध शराब जंगलों और खेतों के किनारे छिपाकर बनाई और स्टोर की जाती थी। सूचना के आधार पर दबिश दी गई तो शराब मटकों और ड्रमों में मिली। बरामद सामग्री को जब्त कर थाना परिसर लाया गया और आरोपियों के खिलाफ आबकारी एक्ट के तहत कार्रवाई की गई।

पुलिस का बयान:

“अवैध शराब बनाने और बेचने वालों पर सख्ती जारी रहेगी। यह अभियान आगे भी निरंतर चलेगा।”

गांव-देहात में अब भी महुआ शराब का धंधा फल-फूल रहा है। यह सिर्फ कानून का उल्लंघन नहीं, बल्कि लोगों की सेहत से खिलवाड़ है। प्रशासन को सख्ती के साथ जनजागरूकता भी बढ़ानी होगी।

Related posts

KG-2 छात्र को पेड़ से लटकाने का मामला: नाबालिग टीचर पर FIR, स्कूल की मान्यता रद्द

admin

12 साल की बच्ची से दुष्कर्म मामला: हाईकोर्ट सख्त, काउंसलिंग रिपोर्ट तलब, 2 जुलाई को अगली सुनवाई

admin

दीवाली से पहले बालोद में दोहरी मौत से मचा हड़कंप, कमरे में मिली मां-बेटी की लाश

admin

Leave a Comment