September 3, 2026
The Defence
छत्तीसगढ़

GST पदोन्नति परीक्षा पर उठे सवाल, ननकीराम कंवर ने पीएम से कराई निष्पक्ष जांच की मांग

छत्तीसगढ़ के पूर्व गृह मंत्री ननकीराम कंवर ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को पत्र लिखकर GST विभाग में वर्ष 2021 और 2022 में हुई पदोन्नति परीक्षाओं की निष्पक्ष जांच कराने की मांग की है। उन्होंने आरोप लगाया है कि परीक्षा प्रक्रिया में अनियमितताएं हुई हैं और इसके पर्याप्त सबूत मौजूद हैं।

कंवर ने बताया कि राज्य कर निरीक्षक के 42 पदों पर पदोन्नति के लिए आयोजित परीक्षाओं में करीब 350 कर्मचारियों ने हिस्सा लिया था। उनका कहना है कि चयन प्रक्रिया को लेकर कई गंभीर सवाल सामने आए हैं। इसलिए पूरे मामले की जांच किसी केंद्रीय एजेंसी से कराई जानी चाहिए ताकि सच्चाई सामने आ सके और दोषियों पर कार्रवाई हो सके।

Related posts

सवाल उठाने पर संकट में भाजयुमो अध्यक्ष की कुर्सी, पार्टी ने भेजा नोटिस

admin

कोरबा मेडिकल कॉलेज में बड़ी लापरवाही, ऑपरेशन के बाद मरीज के पैर में स्क्रू लगाना भूले डॉक्टर

admin

राजस्व मंत्री का सख्त एक्शन: किसान की शिकायत पर 1 घंटे में पटवारी सस्पेंड करने के आदेश

admin

Leave a Comment