September 3, 2026
The Defence
छत्तीसगढ़

पेपर लीक से मचा हड़कंप: IGKV ने रद्द की दो परीक्षाएं, सितंबर में फिर होगी परीक्षा

इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय (IGKV), रायपुर ने बीएससी कृषि की दो परीक्षाएं रद्द कर दी हैं। यह फैसला पेपर लीक की घटना सामने आने के बाद लिया गया। विश्वविद्यालय की आपात बैठक में परीक्षा की निष्पक्षता बनाए रखने के लिए यह निर्णय लिया गया।

जानकारी के अनुसार, बीएससी कृषि प्रथम वर्ष की प्लांट पैथोलॉजी और द्वितीय वर्ष की एंटोमोलॉजी परीक्षा के प्रश्नपत्र लीक हो गए थे। मामले की गंभीरता को देखते हुए संबंधित संस्थान को नोटिस जारी किया गया है और जांच के निर्देश दिए गए हैं।

विश्वविद्यालय प्रशासन ने कहा है कि छात्रों के हितों को ध्यान में रखते हुए दोनों परीक्षाएं सितंबर के पहले सप्ताह में दोबारा आयोजित की जाएंगी। साथ ही भविष्य में ऐसी घटनाओं को रोकने के लिए परीक्षा व्यवस्था को और अधिक सुरक्षित और पारदर्शी बनाया जाएगा।

Related posts

छत्तीसगढ़ विधानसभा के पुराने भवन में भावुक विदाई सत्र, नए परिसर में शुरू होगी नई संसदीय यात्रा

admin

अटल आवास में पुलिस का बड़ा एक्शन: नशे और अवैध गतिविधियों के अड्डे पर सुबह-सुबह छापा

admin

डिजिटल अरेस्ट के नाम पर रिटायर्ड डॉक्टर से 1.25 करोड़ की ठगी, 3 आरोपी गिरफ्तार

admin

Leave a Comment