November 7, 2026
The Defence
छत्तीसगढ़

दीपावली पर आंखों को नुकसान से बचाने के लिए रायपुर में लगेगा मुफ्त नेत्र शिविर

दीपावली के दौरान पटाखों से आंखों में चोट लगने वाले लोगों के इलाज के लिए रायपुर में 8 और 9 नवंबर को निःशुल्क नेत्र शिविर लगाया जाएगा। वरिष्ठ नेत्र रोग विशेषज्ञ डॉ. दिनेश मिश्रा की ओर से यह शिविर फूल चौक स्थित रायपुर नेत्र चिकित्सालय में आयोजित होगा।

यह शिविर लगातार 36वें साल आयोजित किया जा रहा है। इसकी शुरुआत 1991 में हुई थी। अब तक इस शिविर के माध्यम से 4700 से अधिक मरीजों को इलाज की सुविधा मिल चुकी है। डॉ. मिश्रा ने लोगों से पटाखे जलाते समय सावधानी बरतने और आंखों की सुरक्षा का विशेष ध्यान रखने की अपील की है।

Related posts

रायपुर में पटाखों का अवैध कारोबार! घर के अंदर चल रहा था बनाने का काम, पुलिस ने मारा छापा

admin

कांकेर में 21 नक्सलियों ने हथियार डाले, 18 ऑटोमेटिक रायफल भी कीं पुलिस को सौंप

admin

स्कूल में छात्रों की मौली काटने और तिलक रोकने पर विवाद, अभिभावकों का विरोध, बाल आयोग ने मांगा जवाब

admin

Leave a Comment