24 C
Raipur
September 11, 2026
The Defence
छत्तीसगढ़

पोला उत्सव की खुशियां मातम में बदलीं: महाराष्ट्र में भीषण सड़क हादसे में छत्तीसगढ़ के 9 लोगों की मौत

महाराष्ट्र के भंडारा जिले में नागपुर-रायपुर नेशनल हाईवे पर हुए भीषण सड़क हादसे में छत्तीसगढ़ के 9 लोगों की मौत हो गई, जबकि कई अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए। मृतकों में तीन मासूम बच्चे भी शामिल हैं। जानकारी के अनुसार, छत्तीसगढ़ के विभिन्न क्षेत्रों से 19 महिलाएं पोला उत्सव में शामिल होने के लिए पिकअप वाहन से नागपुर जा रही थीं। इसी दौरान भंडारा जिले के लाखनी क्षेत्र में पिपलगांव रोड स्थित भाजपा ढाबा के पास पिकअप वाहन की ट्रक से जोरदार टक्कर हो गई। हादसे के बाद घायलों को तत्काल अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उनका उपचार जारी है। घटना से पूरे क्षेत्र में शोक का माहौल है।

Related posts

गुरु घासीदास जयंती कार्यक्रम में RSS की मौजूदगी पर विवाद, बिलासपुर में युवाओं के विरोध से बढ़ा तनाव

admin

परप्यूम पीने के बाद युवक ने की आत्महत्या, कोरबा में संदिग्ध हालात; पत्नी सात माह की गर्भवती

admin

महंगे किराये ने उड़ाई उड़ान, सरगुजा-रायपुर-बिलासपुर हवाई सेवा एक साल में ठप

admin

Leave a Comment