रायपुर में ठगी और धोखाधड़ी के मामले में आरोपी दीपक टंडन और बरखा टंडन की मुश्किलें बढ़ गई हैं। पुलिस रिमांड खत्म होने के बाद दोनों को कोर्ट में पेश किया गया, जहां से उन्हें 28 नवंबर तक न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया।
पुलिस ने 23 नवंबर की रात तेलीबांधा स्थित होटल वेलकम में तलाशी ली थी। इस दौरान कमरों से शराब की बोतलें, महिलाओं के अंडरगारमेंट्स, कंडोम और सिगरेट के पैकेट मिले। पुलिस को होटल के अंदर संचालित स्पा से संदिग्ध दस्तावेज और डायरी भी मिली है। पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है।
Slug:
