बिलासपुर-कोरबा नेशनल हाईवे पर रतनपुर के पास रविवार को बड़ा सड़क हादसा हो गया। रायपुर से घूमने निकले युवक-युवतियों की तेज रफ्तार इको कार सामने चल रहे ट्रेलर के पिछले हिस्से में जा घुसी। हादसे में एक युवती की मौत हो गई, जबकि 6 लोग घायल हो गए।
बताया जा रहा है कि कार चला रहे युवक को झपकी आने से वाहन अनियंत्रित हो गया। टक्कर के बाद कार ट्रेलर की ट्रॉली और पहियों के बीच फंस गई। घायलों को रतनपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में प्राथमिक उपचार के बाद बिलासपुर रेफर किया गया।
