November 25, 2026
The Defence
छत्तीसगढ़

सट्टे में डूबा कारोबार, आर्थिक तंगी बनी एक ही परिवार की 5 मौतों की वजह!

रायपुर के संजयनगर में एक ही परिवार के पांच सदस्यों की मौत के मामले में करीब चार महीने बाद SIT जांच में बड़ा खुलासा हुआ है। जांच के मुताबिक, कारोबारी साजिद अली ने पहले अपनी पत्नी और तीन बच्चों को खाने में कीटनाशक देकर उनकी हत्या की और फिर खुद फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली।

पुलिस जांच में सामने आया कि साजिद गोलबाजार और डगनिया इलाके में मोबाइल के जरिए सट्टा खिलाता था। इस कारोबार में उसे लगातार नुकसान हो रहा था। इसके बाद उसने सट्टे का काम बंद कर दिया, जिससे उसकी आर्थिक स्थिति और खराब हो गई। पुलिस को उसके बैंक खातों में पिछले पांच साल के दौरान करीब 70 लाख रुपये के लेनदेन की जानकारी मिली है। जांच में आर्थिक तंगी को इस दर्दनाक घटना की मुख्य वजह माना गया है।

Related posts

शहरों में नक्सलियों की नई चाल नाकाम: फंडिंग घटी, SIA ने जाल बिछाया, टॉप लीडर्स पर बढ़ी नजर”

admin

नगर पालिका दफ्तर में बवाल: कर्मचारी पर पत्थर से हमला, आरोपी गिरफ्तार

admin

दिव्यांग युवाओं के लिए सुनहरा मौका, रायपुर में लगेगा रोजगार मेला

admin

Leave a Comment