September 7, 2026
The Defence
बड़ी खबर

चिरायु विश्वविद्यालय बना विद्यार्थियों की पहली पसंद, सीमित सीटों पर देशभर से उमड़ा उत्साह

मध्य भारत की शिक्षा नगरी भोपाल में स्थित चिरायु विश्वविद्यालय आज उच्च शिक्षा का एक सशक्त केंद्र बन चुका है। अपनी गुणवत्तापूर्ण शिक्षा, आधुनिक इंफ्रास्ट्रक्चर और अनुभवी फैकल्टी के कारण यह संस्थान लगातार विद्यार्थियों के भविष्य को नई दिशा दे रहा है। मेडिकल और गैर-मेडिकल दोनों ही क्षेत्रों में इस विश्वविद्यालय ने अनेक सफलताएं हासिल की हैं और नए कीर्तिमान स्थापित किए हैं।

नए शैक्षणिक वर्ष के लिए प्रवेश प्रक्रिया प्रारंभ हो चुकी है और देशभर से छात्रों का उत्साहपूर्ण प्रतिसाद मिल रहा है। सीमित सीटों के बावजूद बड़ी संख्या में छात्र यहां प्रवेश लेना चाहते हैं। यही दर्शाता है कि चिरायु विश्वविद्यालय ने शिक्षा जगत में अपनी अलग पहचान बना ली है।

विश्वविद्यालय में मेडिकल कोर्सेज जैसे एमबीबीएस, नर्सिंग और पैरामेडिकल की पढ़ाई के साथ-साथ गैर-मेडिकल क्षेत्रों में एमबीए, एमएचए, बीबीए, बी.टेक., एम.टेक., बी.कॉम., एम.कॉम., बी.ए., एम.ए., बीपीईएस और एमपीईएस जैसे अनेक कोर्स उपलब्ध हैं। इन विविध पाठ्यक्रमों के कारण छात्रों को अपने करियर और रुचि के अनुसार विकल्प चुनने की सुविधा मिलती है।

चिरायु विश्वविद्यालय की विशेषता केवल उसके पाठ्यक्रमों तक ही सीमित नहीं है, बल्कि यहां वर्ल्ड क्लास इंफ्रास्ट्रक्चर और डिजिटल इंटरफेस युक्त स्मार्ट क्लासरूम्स भी छात्रों को एक उन्नत शिक्षण अनुभव प्रदान करते हैं। अत्याधुनिक प्रयोगशालाएं, पुस्तकालय और रिसर्च सुविधाएं विद्यार्थियों को व्यावहारिक ज्ञान और नवाचार के लिए प्रोत्साहित करती हैं।

विश्वविद्यालय के वाइस चांसलर माननीय डॉ. सुदेश कुमार सोहनी का कहना है कि चिरायु विश्वविद्यालय शिक्षा को केवल डिग्री तक सीमित न रखकर व्यक्तित्व निर्माण और कैरियर विकास का साधन बनाने के लिए लगातार नए मानदंड स्थापित कर रहा है। अनुभवी शिक्षकों और इंडस्ट्री से जुड़े कार्यक्रमों के कारण यहां से निकलने वाले छात्र न केवल शैक्षणिक दृष्टि से मजबूत होते हैं, बल्कि व्यावसायिक क्षेत्र में भी उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हैं।

Related posts

बिहार में 65 लाख नाम हटाने पर सुप्रीम कोर्ट सख्त, 19 अगस्त तक कारण सहित जारी करने का आदेश

admin

राम मंदिर परिसर में नमाज की कोशिश, सुरक्षा में सेंध की आशंका; 3 संदिग्ध हिरासत में, एजेंसियां अलर्ट

admin

ठाणे में रेल हादसा: चलती ट्रेन से गिरकर 4 यात्रियों की मौत, 5 घायल

admin

Leave a Comment