21.6 C
Raipur
October 29, 2026
The Defence
छत्तीसगढ़

दीपक बैज का भाजपा पर हमला: बोले- सरकार में बैठे हैं 14 सिर वाले रावण, ननकीराम कंवर की आवाज़ दबा रही भाजपा

छत्तीसगढ़ की राजनीति में इस समय जुबानी जंग तेज हो गई है। कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष दीपक बैज ने भाजपा सरकार पर करारा हमला बोला है। उन्होंने प्रेस कॉन्फ्रेंस में भाजपा से आठ सवाल पूछे और सवाल किया कि क्या केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह इन सवालों का जवाब देंगे?

दीपक बैज ने भाजपा विधायक रेनूका सिंह के “सरकार में रावण” वाले बयान पर पलटवार करते हुए कहा कि वास्तव में भाजपा सरकार ही 14 सिरों वाला रावण है, जो प्रदेश को लूटने का काम कर रही है। उन्होंने कहा कि यह सरकार जनता की समस्याओं पर ध्यान नहीं दे रही, बल्कि जनता की आवाज़ को कुचलने में लगी है।

कांग्रेस अध्यक्ष ने पूर्व गृह मंत्री ननकीराम कंवर को भाजपा का तीसरा मर्द बताते हुए कहा कि जब वरिष्ठ भाजपा नेता की मांगों को अनसुना किया जा रहा है, तो आम जनता की सुनवाई की उम्मीद ही व्यर्थ है। उन्होंने कहा कि ननकीराम कंवर के मुद्दे जायज़ हैं और कांग्रेस उनके धरने का समर्थन करती है। लेकिन भाजपा सरकार उन्हें हाउस अरेस्ट कर उनकी आवाज़ दबाने की कोशिश कर रही है, जो लोकतंत्र के खिलाफ है।

दीपक बैज ने यह भी कहा कि अगर भाजपा अपने ही वरिष्ठ नेताओं की नहीं सुन रही, तो जनता का क्या होगा, यह सोचने वाली बात है। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार का चरित्र अब रावण जैसा हो गया है—कई सिरों वाला, लेकिन दिशा विहीन।

इसके साथ ही कांग्रेस ने भाजपा नेता पुरंदर मिश्रा के दशहरा पर्व पर दिए गए बयान पर भी हमला बोला है। दीपक बैज ने कहा कि मिश्रा का “रावण के बदले राम के वध” वाला बयान रामभक्तों का अपमान है और भाजपा की रामभक्ति अब दिखावटी हो गई है।

दीपक बैज के इन बयानों के बाद छत्तीसगढ़ की राजनीति में गरमाहट बढ़ गई है। कांग्रेस और भाजपा दोनों आमने-सामने हैं और एक-दूसरे पर तीखे आरोप लगा रहे हैं।

Related posts

छापे का असर:घोटाले की जांच तेज रावतपुरा मेडिकल कॉलेज में नए सत्र का एडमिशन रोका

admin

छत्तीसगढ़ में स्कूलों का परीक्षा पैटर्न बदला: अब सालभर की पढ़ाई से तय होगा रिजल्ट, तिमाही-छमाही अंकों को मिला महत्व

admin

मनरेगा से संगठन तक मंथन: 8 जनवरी को रायपुर में कांग्रेस की बड़ी बैठक, सचिन पायलट लेंगे फीडबैक

admin

Leave a Comment