September 7, 2026
The Defence
बड़ी खबर

‘महिला क्रिकेट टीम ने महाकाल दरबार में लगाई हाजिरी, देश के लिए मांगा विजय का वरदान’

बुधवार तड़के भारतीय महिला क्रिकेट टीम ने उज्जैन स्थित श्री महाकालेश्वर मंदिर में आयोजित भस्म आरती में शामिल होकर भगवान शिव से विशेष आशीर्वाद प्राप्त किया। टीम की सभी खिलाड़ी प्रातःकाल मंदिर परिसर में पहुंचीं और श्रद्धाभाव से बाबा महाकाल की आरती में शामिल हुईं। नंदी हॉल में बैठकर लगभग दो घंटे तक पूजा-अर्चना में लीन खिलाड़ियों ने पूरे वातावरण को भक्ति से सराबोर कर दिया।

टीम की कप्तान हरमनप्रीत कौर के नेतृत्व में पूरी टीम महाकाल दरबार में हाजिर हुई। इस दौरान टीम में स्मृति मंधाना, शेफाली वर्मा, जेमिमा रोड्रिग्स, दीप्ति शर्मा, पूजा वस्त्रकार, रितिका रावल, हरलीन देओल, यशि चरनी, स्नेहा राणा, रेणुका सिंह ठाकुर, अमनजोत कौर, अर्शिता गोरे और राधा यादव सहित सभी खिलाड़ी मौजूद रहीं। सभी ने विधि-विधान से पूजा-अर्चना कर बाबा महाकाल का आशीर्वाद लिया।

टीम ने इस अवसर पर विशेष रूप से देश के लिए प्रार्थना की और हाल ही में चल रहे ICC महिला विश्व कप में भारत को विजय दिलाने के लिए महाकाल से वरदान मांगा। इस मौके पर मंदिर प्रबंधन समिति की ओर से महिला खिलाड़ियों का सम्मान किया गया और उन्हें प्रसाद एवं उपहार भेंट किए गए। मंदिर परिसर में मौजूद श्रद्धालुओं के लिए भी यह क्षण गर्व और उत्साह से भरा हुआ

था।

Related posts

झारखंड में मुठभेड़: 4 नक्सली ढेर, ऑपरेशन जारी

admin

“बंगाल में मंदिर विवाद से भड़की हिंसा: दुकानों में तोड़फोड़, हिंदू समुदाय ने लगाए झूठे आरोपों के आरोप”

admin

भरमौर में रावी नदी हादसा: श्रद्धालुओं की कार बहाव में बह गई, दो की मौत, एक लापता

admin

Leave a Comment