July 24, 2026
The Defence
छत्तीसगढ़

छत्तीसगढ़ में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल: विवेक शर्मा बने नए महाधिवक्ता

छत्तीसगढ़ सरकार ने राज्य के शीर्ष विधिक पद पर महत्वपूर्ण बदलाव करते हुए नए महाधिवक्ता की नियुक्ति कर दी है। राज्यपाल ने प्रफुल्ल कुमार भारत का त्यागपत्र तत्काल प्रभाव से स्वीकार कर लिया है। उनके इस्तीफे को मंजूरी देने के बाद सरकार ने बिलासपुर के अतिरिक्त महाधिवक्ता के रूप में कार्यरत विवेक शर्मा को छत्तीसगढ़ का नया महाधिवक्ता नियुक्त कर दिया है।

विधि एवं विधायी कार्य विभाग द्वारा जारी अधिसूचना के अनुसार, भारत के संविधान के अनुच्छेद 165(1) के तहत राज्यपाल ने विवेक शर्मा की नियुक्ति को स्वीकृति प्रदान की है। आदेश में स्पष्ट किया गया है कि वे पदभार ग्रहण करने की तिथि से महाधिवक्ता के रूप में जिम्मेदारियाँ संभालेंगे। इस संबंध में विभाग ने दो अलग-अलग आदेश जारी किए—पहले आदेश में प्रफुल्ल कुमार भारत के इस्तीफे को स्वीकार किया गया और दूसरे आदेश में विवेक शर्मा की नियुक्ति की अधिसूचना जारी की गई।

जारी अधिसूचनाओं की प्रतियाँ राज्यपाल सचिवालय, महाधिवक्ता कार्यालय, उच्च न्यायालय के रजिस्ट्रार जनरल तथा विधि मंत्री कार्यालय सहित सभी संबंधित विभागों को भेज दी गई हैं। विभाग ने वेबसाइट एडमिनिस्ट्रेटर को भी निर्देश दिया है कि इस आदेश को पोर्टल पर तत्काल अपलोड किया जाए।

नवनियुक्त महाधिवक्ता विवेक शर्मा पूर्व में बिलासपुर में अतिरिक्त महाधिवक्ता के रूप में कार्यरत थे और अब वे राज्य के सर्वोच्च विधिक पद की जिम्मेदारी संभालेंगे।

Related posts

NH-30 होगा फोरलेन, कवर्धा बायपास को मिली हरी झंडी: धवईपानी से सिमगा तक सड़क उन्नयन को केंद्र की सहमति

admin

छत्तीसगढ़ ने किया स्मार्ट गवर्नेंस की ओर बड़ा कदम, नवा रायपुर में शुरू हुआ देश का पहला हाई-टेक पंजीयन कार्यालय

admin

बिलासपुर में कथित धर्मांतरण की कोशिश का पर्दाफाश, प्रार्थना सभा बनी विवाद का केंद्र

admin

Leave a Comment