April 19, 2026
The Defence
छत्तीसगढ़

रायपुर में 16 वर्षीय किशोरी का शव सुनसान प्लॉट में मिला; दो दिन से थी लापता, हत्या की आशंका गहराई

रायपुर के राजेंद्र नगर थाना क्षेत्र में शनिवार को एक 16 वर्षीय नाबालिग लड़की का शव संदिग्ध अवस्था में एक खाली प्लॉट में मिला। किशोरी दो दिन पहले घर से निकली थी और उसके बाद वापस नहीं लौटी थी। परिवार के लोग लगातार उसकी तलाश कर रहे थे।

स्थानीय लोगों ने झाड़ियों के पास शव को देखा और तुरंत पुलिस को जानकारी दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव की स्थिति देख हत्या की आशंका जताई है। फोरेंसिक टीम और डॉग स्क्वॉड को बुलाकर घटनास्थल की बारीकी से जांच की गई।

पुलिस जांच में सामने आया कि मृतिका काशीराम नगर की रहने वाली थी और पार्टियों में कैटरिंग का काम करती थी। परिवार ने बताया कि वह अक्सर काम के सिलसिले में दो-तीन दिनों बाद घर लौटती थी, इसलिए इस बार भी उन्होंने सोचा कि वह जल्द लौट आएगी और उसी कारण उसकी गुमशुदगी की सूचना देर से दी गई।परिजनों के अनुसार, किशोरी की किसी से दुश्मनी नहीं थी। पढ़ाई के विषय में बताया गया कि वह पहले श्यामनगर में पढ़ती थी और बाद में कटोरा तालाब स्कूल में पढ़ाई की।

ASP दौलत राम पोर्ते ने बताया कि प्रारंभिक स्थिति को देखते हुए मामला हत्या का प्रतीत हो रहा है। आशंका है कि किशोरी की हत्या कर शव को सुनसान जगह पर फेंका गया। आसपास के CCTV फुटेज खंगाले जा रहे हैं और परिजनों व परिचितों से पूछताछ की जा रही है। शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया गया है, जिसकी रिपोर्ट से मौत के वास्तविक कारणों का खुलासा होगा।पुलिस सभी पहलुओं को ध्यान में रखकर मामले की जांच जारी रखे हुए है।

Related posts

अवैध प्लॉटिंग पर निगम का एक्शन, जोन-9 में बुलडोजर चला, निर्माणकर्ताओं पर FIR की तैयारी

admin

अब ट्रेन नहीं बनेगी खतरा: धरमजयगढ़ में 2500 करोड़ से बन रहा देश का पहला वाइल्डलाइफ रेल कॉरिडोर

admin

छत्तीसगढ़ में कल नए मंत्रियों का शपथ ग्रहण, सुबह 10:30 बजे समारोह

admin

Leave a Comment