35.8 C
Raipur
June 4, 2026
The Defence
accidentsबड़ी खबर

हांगकांग आग त्रासदी: ताई पो कॉम्प्लेक्स में 94 की मौत, 280 से अधिक लापता; सरकार ने क्रिमिनल इन्वेस्टीगेशन शुरू किया

हांगकांग के ताई पो जिले स्थित वांग फुक कोर्ट के एक पुराने रिहायशी कॉम्प्लेक्स में बुधवार को लगी भीषण आग में अब तक 94 लोगों की मौत हो चुकी है। अधिकारियों ने बताया कि 280 से ज्यादा लोग अभी भी लापता हैं और 76 लोग घायल हुए हैं, जिनमें कई की हालत गंभीर है। प्रशासन का कहना है कि मृतकों की संख्या और बढ़ सकती है।

आग पर 24 घंटे बाद काबू पाया गया, लेकिन गर्मी और धुएं के कारण राहत कार्यों में लगातार बाधाएँ आती रहीं।

क्रिमिनल जांच शुरू, 3 लोग गिरफ्तार

हांगकांग सरकार ने इस हादसे की क्रिमिनल इन्वेस्टिगेशन शुरू कर दी है। पुलिस ने ठेकेदार समेत तीन लोगों को गिरफ्तार किया है। आरोप है कि उन्होंने निर्माण और मरम्मत कार्य में नियमों के मुताबिक सामग्री का उपयोग नहीं किया, जिसके चलते आग तेजी से फैल गई।

सूत्रों के अनुसार, कॉम्प्लेक्स में जुलाई 2024 से रेनोवेशन का काम चल रहा था। स्टायरोफोम, प्लास्टिक नेट और फायर-रेटार्डेंट न होने वाली शीट्स की वजह से आग कुछ ही मिनटों में कई मंजिलों तक फैल गई।

तेज हवा और मलबे से आग दूसरी इमारत तक पहुंची

तेज हवाओं और जलते मलबे की वजह से आग पहली इमारत से दूसरी इमारत तक फैल गई।

मरम्मत के चलते कई अपार्टमेंट की खिड़कियाँ बंद थीं, जिससे अंदर फंसे लोगों को बाहर निकलने का कोई रास्ता नहीं मिला।

फायर ब्रिगेड की टीम को भी बेहद मुश्किलों का सामना करना पड़ा क्योंकि कई मंजिलों पर तापमान इतना ज्यादा था कि वे उन हिस्सों तक पहुँच भी नहीं पा रहे थे।

एक फायर फाइटर की भी मौत

मौके पर पहुंचा फायर फाइटर हो वाई-हो आग बुझाने में जुटा था, लेकिन देर शाम उसका संपर्क टीम से टूट गया।

करीब आधे घंटे बाद वह ग्राउंड फ्लोर पर गंभीर रूप से जला हुआ मिला। अस्पताल ले जाने पर doctors ने उसे मृत घोषित किया। हो पिछले 9 साल से फायर सर्विस में थे और शा टिन स्टेशन में तैनात थे। उनकी मौत पर पूरे शहर ने सोशल मीडिया पर शोक जताया।

आग की वजह: स्टायरोफोम, प्लास्टिक नेट और नॉन-फायर-रेटार्डेंट शीट

एक्सपर्ट्स के मुताबिक आग के पीछे सिंथेटिक मैटेरियल्स का बड़ा योगदान रहा।चाइनीज़ यूनिवर्सिटी ऑफ हांगकांग के आर्किटेक्ट ने बताया कि: बांस में प्राकृतिक नमी होती है, इसलिए वह इतनी तेजी से नहीं जलता असल वजह थी प्लास्टिक नेट, नॉन-फायर-रेटार्डेंट शीट्स और स्टायरोफोम इन्हीं सामग्रियों ने आग को इमारतों के भीतर तेजी से फैलाया

900 से ज्यादा लोग कम्युनिटी हॉल में शिफ्ट किए गए

हादसे के बाद प्रशासन ने प्रभावित परिवारों, बुजुर्गों और बच्चों सहित 900 से अधिक लोगों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाया और राहत शिविर स्थापित किए।

हांगकांग के इतिहास में इससे पहले भी भारी आग हादसे

1918 की ‘हैप्पी वैली’ आग – ग्रैंडस्टैंड गिरने से 600 से ज्यादा मौतें

1948 का गोदाम विस्फोट – 176 लोगों की मौत

1962 का शुई पो इलाका – 44 लोगों की मौत

1996 का कॉवलून गार्ल बिल्डिंग हादसा – 41 मृत, 81 घायलताई पो में लगी इस आग को हांगकांग की आधुनिक इतिहास की सबसे दर्दनाक आग त्रासदियों में गिना जा रहा है।

Related posts

Realme GT 8 Pro हुआ लॉन्च: 200MP कैमरा, 7000mAh बैटरी और Elite Gen 5 चिपसेट के साथ

admin

8 मिमी की दाल पर उकेरे 12 ज्योतिर्लिंग, उज्जैन की दीक्षा ने बनाया विश्व रिकॉर्ड

admin

गंगा में फंसे खिलाड़ी को बचाने का दावा, दीपक हुड्डा बोले- मैं तो हरिद्वार गया ही नहीं

admin

Leave a Comment