September 7, 2026
The Defence
छत्तीसगढ़

रायपुर सिलतरा में मोबाइल शॉप में बड़ी चोरी: दीवार तोड़कर 57 मोबाइल ले उड़े चोर

रायपुर। राजधानी के सिलतरा इलाके में स्थित एक मोबाइल शॉप में बड़ी चोरी की वारदात सामने आई है। अज्ञात चोरों ने बीती रात दुकान की पिछली दीवार में गोलाकार छेद बनाकर भीतर प्रवेश किया और दुकान में रखे 57 एंड्रॉयड मोबाइल फोन लेकर फरार हो गए। घटना उस समय हुई जब दुकान संचालक परिवार के साथ एक रिश्तेदार की शादी में शामिल होने गया था।

शादी में गए थे दुकान मालिक, मौका पाकर की चोरी

जानकारी के अनुसार, दुकान संचालक हेमंत वर्मा और उनके बड़े भाई गजेन्द्र वर्मा मिलकर पुराना बस स्टैंड स्थित अटल व्यावसायिक परिसर कॉम्प्लेक्स में दुकान चलाते हैं।

27 नवंबर की दोपहर करीब 3 बजे परिवार में शादी होने के कारण दोनों भाई दुकान बंद कर दुर्ग चले गए थे।

अगली सुबह जब वे दुकान पहुंचे तो अंदर का नजारा देखकर हैरान रह गए।रैक में रखे कई मोबाइल फोन गायब थे, जबकि दुकान का सामान बिखरा पड़ा था।

दीवार में बड़ा छेद कर अंदर घुसे चोर

दुकान के पीछे जाकर जांच करने पर पता चला कि चोरों ने पिछली दीवार में बड़ा गोलाकार छेद बनाकर चोरी को अंजाम दिया। दीवार तोड़कर अंदर घुसने के बाद उन्होंने विभिन्न कंपनियों के कुल 57 मोबाइल फोन पार कर दिए।

CCTV फुटेज खंगालने में जुटी पुलिस

घटना की जानकारी मिलते ही धरसींवा पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू की। पुलिस आसपास लगे CCTV कैमरों की मदद से चोरों तक पहुंचने का प्रयास कर रही है।

वहीं पीड़ित पक्ष ने जल्द से जल्द आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग की है।

Related posts

रायपुर की बेटी महिमा का कमाल, अंतरराष्ट्रीय स्पेस मिशन में करेंगी भारत का प्रतिनिधित्व

admin

रायपुर में कानून का कड़ा शिकंजा: 15 दिन में 800+ FIR, नशे और सट्टे पर पुलिस की बड़ी कार्रवाई

admin

364 प्लॉट व बैंक जमा सहित ₹61.20 करोड़ की संपत्ति कुर्क – ईडी ने चैतन्य बघेल पर बड़ा एक्शन, शराब घोटाले में जांच तेज

admin

Leave a Comment