27.9 C
Raipur
October 24, 2026
The Defence
बड़ी खबर

श्रीलंका में तबाही मचाने के बाद भारत के तट की ओर बढ़ा चक्रवाती तूफान ‘दित्वा’, तमिलनाडु-केरल-आंध्र में भारी बारिश का अलर्ट

नई दिल्ली। बंगाल की खाड़ी से उठा चक्रवाती तूफान ‘दित्वा’ (Ditva) तेज़ी से उत्तर-पश्चिम दिशा की ओर बढ़ चुका है और भारत के तटीय राज्यों पर इसका असर दिखना शुरू हो गया है। तमिलनाडु के कई इलाकों में भारी बारिश हो रही है, जबकि मौसम विभाग ने 5 राज्यों—तमिलनाडु, पुडुचेरी, केरल, आंध्र प्रदेश और तेलंगाना में अलर्ट जारी किया है।

तूफान रविवार सुबह चेन्नई से करीब 390 किमी और पुडुचेरी तट से 290 किमी दूर दर्ज किया गया। मौसम विभाग के अनुसार तूफान श्रीलंका से उत्तर-पश्चिम की ओर 7–8 किमी/घंटा की रफ्तार से आगे बढ़ रहा है।

भारत के तटीय इलाकों में तेज़ प्रभाव

दोपहर बाद की बारिश देर रात और तेज हो गई, जिससे तमिलनाडु के कई हिस्सों में जलकुंभी की स्थिति बन गई। प्रशासन राहत-बचाव कार्य में जुटा है।

मौसम विभाग ने चेतावनी दी है कि अगले 24 घंटों में उत्तरी तमिलनाडु, पुडुचेरी और दक्षिण आंध्र के तटीय इलाके सबसे अधिक प्रभावित हो सकते हैं।

तूफान के केंद्र की संभावित स्थिति:

  • जाफना (श्रीलंका) से 110 किमी उत्तर-पूर्व
  • वेदारण्यम् (भारत) से 80 किमी पूर्व
  • कारैकल (भारत) से 100 किमी पूर्व-दक्षिण-पूर्व
  • चेन्नई (भारत) से 280 किमी दक्षिण

पुडुचेरी और तमिलनाडु में हाई अलर्ट

पुडुचेरी प्रशासन ने रविवार दोपहर से समुद्र में प्रवेश पर रोक लगा दी है।तेज़ हवाओं और समुद्र में ऊँची लहरों की आशंका को देखते हुए मछुआरों को समुद्र में न जाने के निर्देश जारी किए गए हैं।

तमिलनाडु सरकार ने पाँच लाख परिवारों के लिए राशन पैकेट तैयार किए हैं और लोगों से अपील की है कि ज़रूरत न होने पर घर से बाहर न निकलें।

श्रीलंका में मचाई भारी तबाही

तूफान दित्वा ने श्रीलंका में भारी तबाही मचाई।कई इलाकों में भूस्खलन अचानक आई बाढ़ कई लोग मलबे में दबे

आपातकाल की घोषणा

भारत ने ऑपरेशन सागर बंधु के तहत दो सैन्य विमान भेजकर श्रीलंका को 21 टन राहत सामग्री भेजी। एक दिन पहले ही 6 टन से अधिक सहायता पहुँचाई जा चुकी थी।

जलस्तर घटने लगा लेकिन खतरा बरकरार

तूफान के श्रीलंका से दूर जाने के साथ जलस्तर में कमी आ रही है, लेकिन मौसम विभाग ने चेतावनी दी है कि इसके अप्रत्यक्ष प्रभाव भारत में अभी जारी रहेंगे।

तेज़ बारिश, समुद्र में उफान और तेज़ हवाएँ अगले 24 घंटे तक कई राज्यों में परेशानी बढ़ा सकती हैं।

 

Related posts

मंदिरों की जमीन की नीलामी पर घमासान: दिग्विजय सिंह का आरोप– ‘धर्म के नाम पर राजनीति, आस्था पर सीधा हमला

admin

छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट बार एसोसिएशन चुनाव में रिकॉर्ड मतदान, 85% से ज्यादा वकीलों ने डाला वोट

admin

मिस यूनिवर्स 2025 में मेक्सिको की फातिमा बोश बनीं विजेता, भारत की मणिका विश्वकर्मा टॉप-30 तक पहुंचीं

admin

Leave a Comment