29 C
Raipur
October 23, 2026
The Defence
छत्तीसगढ़

सिमगा में पालक-बालक-शिक्षक सम्मेलन संपन्न: छात्रों को करियर विकल्पों की विस्तृत जानकारी, सैकड़ों ग्रामीण हुए शामिल

कोरबा जिले के दूरस्थ वनांचल ग्राम सिमगा में शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय सिमगा परिसर में ‘पालक-बालक-शिक्षक सम्मेलन’ एवं ‘करियर गाइडेंस काउंसलिंग कार्यशाला’ का सफल आयोजन किया गया। कार्यक्रम में सैकड़ों ग्रामीणों, पालकों, शिक्षकों, छात्र-छात्राओं और पंचायती राज प्रतिनिधियों ने उत्साहपूर्वक सहभागिता दर्ज कराई।

मुख्य अतिथि जिला पंचायत अध्यक्ष डॉ. पवन सिंह ने आयोजन की सराहना करते हुए छात्रों को शिक्षा पूर्ण कर अपने मनपसंद करियर का चुनाव करने और उज्ज्वल भविष्य निर्माण के लिए प्रेरित किया। उन्होंने उपस्थित ग्रामीणों से शासन की विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ उठाने की अपील भी की।

विशिष्ट अतिथि जिला पंचायत सदस्य विधान सिंह मरकाम, जनपद पंचायत अध्यक्ष माधुरी देवी तंवर और जनपद सदस्य भारत सिंह सिदार ने भी विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए शिक्षा के क्षेत्र में आगे बढ़ने के लिए उत्साहित किया।

विद्यालय के प्राचार्य सतीश प्रकाश सिंह ने स्वागत भाषण देते हुए सम्मेलन के उद्देश्य—छात्रों और युवाओं को भविष्य निर्माण के लिए मार्गदर्शन उपलब्ध कराना—पर प्रकाश डाला।

कार्यशाला में विभिन्न विभागों और संस्थानों के विशेषज्ञों व काउंसलिंग एक्सपर्ट्स ने छात्रों को करियर विकल्पों, प्रतियोगी परीक्षाओं, उच्च शिक्षा के कोर्स, तथा विभिन्न सेक्टरों में उपलब्ध अवसरों की विस्तृत जानकारी प्रदान की।

यह क्षेत्र में पहली बार आयोजित व्यापक शिक्षा-संबंधी पहल थी, जिसमें बड़ी संख्या में अभिभावकों और विद्यार्थियों ने भाग लेकर कार्यक्रम को सफल बनाया।

Related posts

सुकमा के छात्रावास में बिगड़ी छात्राओं की तबीयत, स्वास्थ्य विभाग अलर्ट

admin

कच्ची दीवार बनी मौत का कारण, छात्र की नींद में हुई जिंदगी खत्म

admin

विजय शर्मा ने पूरी की वर्षों पुरानी मांग, चंडालपुर को मिला नया नाम

admin

Leave a Comment