23.9 C
Raipur
September 7, 2026
The Defence
छत्तीसगढ़

सार्वजनिक स्थानों पर शराब पीने वालों पर पुलिस की बड़ी कार्रवाई: दुर्ग जिले के 18 थानों में एक साथ अभियान

दुर्ग पुलिस ने मंगलवार यानि आज जिलेभर में सार्वजनिक स्थानों पर शराब सेवन और अड्डेबाज़ी के खिलाफ विशेष अभियान चलाया। अभियान के दौरान जिले के 18 थानों की टीमों ने अलग-अलग इलाकों में दबिश देकर 79 लोगों को शराब पीते और अड्डेबाज़ी करते हुए पकड़ लिया। पुलिस ने इन मामलों में कुल 74 केस दर्ज किए हैं और आरोपियों के खिलाफ आबकारी एक्ट व प्रतिबंधात्मक धाराओं के तहत कार्रवाई की गई है।

कहाँ-कहाँ हुई कार्रवाई?

अभियान के दौरान प्रमुख थानों में इस तरह कार्रवाई दर्ज की गई—

  • मोहनगर, नंदिनी नगर: 9-9 केस
  • सुपेला: 8
  • कुम्हारी: 6
  • उतई: 5
  • पुलगांव, खुर्सीपार: 4-4
  • दुर्ग, जामुल, पुरैना भिलाई, पाटन: 3-3
  • भिलाई नगर, वैशाली नगर, छावनी, अमलेश्वर, अंडा: 2-2
  • रानीतराई, मचांदूर: 1-1

सभी थानों में पुलिस ने अड्डेबाज़ी कर रहे युवकों और किशोरों को भी रोककर कड़ी चेतावनी दी।

पुलिस ने क्यों चलाई यह मुहिम?

पिछले कुछ दिनों से जिले के भीड़भाड़ वाले क्षेत्रों—चौक-चौराहों,मार्केट एरिया,बस स्टैंड,ऑफिस के सामने,पार्क,सुनसान इलाके में असामाजिक गतिविधियों और शराब सेवन की घटनाएँ बढ़ रही थीं।लोगों की शिकायतों के बाद पुलिस ने यह जिला-स्तरीय अभियान चलाया।

सार्वजनिक स्थानों पर शराब पीना अपराध

पुलिस ने साफ कहा कि पार्क, सड़क, मार्केट और ऑफिस के आसपास शराब पीना कानूनी अपराध है।

इसी आधार पर सभी आरोपियों पर तत्काल जुर्माना, गिरफ्तारी और प्रतिबंधात्मक कार्रवाई की गई।

चेतावनी जारी

पुलिस ने बताया कि आगे भी ऐसे ही अभियान नियमित रूप से चलाए जाएंगे। सार्वजनिक जगहों पर शराब पीते पकड़े गए लोगों के खिलाफ कड़ी कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

Related posts

107 वर्ष पूरे: कचहरी चौक राष्ट्रीय विद्यालय का स्थापना दिवस गरिमामय आयोजन के साथ संपन्न

admin

विद्यालय में शर्मनाक घटना: बसंत पंचमी पर नशे में धुत शिक्षक, सफाई में दिए अजीब बयान”

admin

रायपुर में 4 से 8 अक्टूबर तक दिव्य दरबार: बागेश्वर धाम के पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री सुनाएंगे हनुमंत कथा

admin

Leave a Comment