29.1 C
Raipur
September 9, 2026
The Defence
छत्तीसगढ़

NH-30 पर दर्दनाक हादसा: तिरुपति जा रही टूरिस्ट बस अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई, 18 वर्षीय युवक की मौत; कई यात्री घायल

छत्तीसगढ़ के जगदलपुर–रायपुर राष्ट्रीय राजमार्ग (NH-30) पर गुरुवार सुबह एक भीषण सड़क हादसा हो गया। तिरुपति दर्शन के लिए जा रही एक टूरिस्ट बस अनियंत्रित होकर सड़क से नीचे उतर गई और सीधे पेड़ से जा टकराई। यह दुर्घटना भानपुरी थाना क्षेत्र के तारागांव के पास सुबह करीब 5 से 6 बजे के बीच हुई। हादसे की भयावहता का अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि बस में सवार एक 18 वर्षीय युवक की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि ड्राइवर समेत तीन यात्री गंभीर रूप से घायल हो गए।

हादसे के समय बस में लगभग 30 से 40 श्रद्धालु सवार थे, जो दुर्ग और रायपुर से तिरुपति दर्शन के लिए निकले थे। टक्कर इतनी जोरदार थी कि बस का अगला हिस्सा बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। कई यात्री बस के अंदर फंस गए, जिसके बाद जान बचाने के लिए यात्रियों ने बस की खिड़कियां तोड़कर बाहर निकलने की कोशिश की। स्थानीय ग्रामीणों ने तत्परता दिखाते हुए घायलों की मदद की और पुलिस को सूचना दी।

इस हादसे में मृतक युवक की पहचान राजनांदगांव जिले के निवासी तारकेश्वर साहू (18) के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि वह टूरिस्ट बस में सहायक के रूप में कार्य कर रहा था। दुर्घटना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने घायलों को एंबुलेंस और स्थानीय वाहनों की मदद से तत्काल जगदलपुर अस्पताल भिजवाया, जहां उनका इलाज जारी है।

प्राथमिक जांच में बस के अनियंत्रित होने की वजह सामने आई है, हालांकि हादसे के वास्तविक कारणों की जांच की जा रही है। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और बस चालक से पूछताछ की जा रही है। इस दर्दनाक हादसे ने एक बार फिर राष्ट्रीय राजमार्गों पर यात्री सुरक्षा और लंबी दूरी की बस यात्राओं में सावधानी की जरूरत को उजागर कर दिया है।

Related posts

छत्तीसगढ़ बोर्ड परीक्षा टाइम टेबल घोषित:फरवरी से शुरू होंगी बोर्ड परीक्षाएं

admin

छत्तीसगढ़ में एनालॉग पनीर की बिक्री पर रोक, सरकार का बड़ा फैसला

admin

पारदर्शिता और गड़बड़ियों पर गरमाएगा सियासी माहौल, विधानसभा में पेश होगी 24वीं वार्षिक रिपोर्ट

admin

Leave a Comment