23.6 C
Raipur
September 6, 2026
The Defence
छत्तीसगढ़

रायपुर में तेज रफ्तार ट्रक का कहर: महिला पत्रकार गंभीर रूप से घायल, ड्राइवर फरार

राजधानी रायपुर के तेलीबांधा इलाके में एक दर्दनाक सड़क हादसा सामने आया है, जहां तेज रफ्तार ट्रक ने स्कूटी सवार महिला पत्रकार को कुचल दिया। इस हादसे में महिला को दोनों पैरों में गंभीर चोटें आई हैं और उनकी हालत नाजुक बनी हुई है। घटना के तुरंत बाद स्थानीय लोगों की मदद से घायल महिला को अस्पताल पहुंचाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें गंभीर अवस्था में भर्ती किया।

तेलीबांधा थाना प्रभारी अविनाश सिंह ने बताया कि यह दुर्घटना अचानक हुई। घायल महिला को पहले मेकाहारा के कैजुअल्टी ट्रॉमा यूनिट में लाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद उनकी गंभीर स्थिति को देखते हुए निजी अस्पताल रेफर किया गया। फिलहाल उनका इलाज कमल विहार स्थित वीवाई हॉस्पिटल में जारी है। डॉक्टरों के अनुसार, पैरों में अत्यधिक चोट लगने के कारण सर्जरी की आवश्यकता पड़ सकती है और एक पैर काटने की आशंका भी जताई गई है। महिला अभी ऑपरेशन थियेटर में हैं और डॉक्टरों की टीम लगातार निगरानी कर रही है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, घायल महिला पत्रकार गायत्री सिंह 18 दिसंबर की रात करीब साढ़े 9 बजे स्कूटी से घर लौट रही थीं। सड़क पार करते समय तेज रफ्तार ट्रक ने उन्हें टक्कर मार दी, जिससे ट्रक का पहिया उनके पैरों पर चढ़ गया। हादसे के बाद ट्रक चालक मौके से फरार हो गया। पुलिस ने मामला दर्ज कर ट्रक चालक की तलाश शुरू कर दी है।

पुलिस का कहना है कि प्रारंभिक जांच में हादसे की वजह तेज रफ्तार और लापरवाही सामने आ रही है। घटना स्थल के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है ताकि आरोपी चालक की पहचान कर जल्द गिरफ्तारी की जा सके। इस गंभीर हादसे के बाद महिला के परिवार, पत्रकार संगठनों और स्थानीय लोगों में आक्रोश और चिंता का माहौल है। सभी ने प्रशासन से आरोपी की जल्द गिरफ्तारी और पीड़िता को न्याय दिलाने की मांग की है।

Related posts

छत्तीसगढ़ के मदर टेरेसा स्कूल में मासूम पर धार्मिक अभिवादन को लेकर अत्याचार, प्रिंसिपल ने की शर्मनाक हरकत”

admin

सूरजपुर डांस विवाद पर सियासत गरमाई: मंत्री नेताम बोले– कला को धर्म से मत बाँधिए, कांग्रेस ने संस्कृति पर उठाए सवाल

admin

विवादित बयान पर बवाल: सतनामी समाज की नाराज़गी के बाद कथावाचक आशुतोष चैतन्य गिरफ्तार

admin

Leave a Comment