July 31, 2026
The Defence
छत्तीसगढ़

29–31 दिसंबर की हड़ताल को लेकर ‘आर–पार की लड़ाई’ का ऐलान, कमल वर्मा ने शुरू किया टेबल-टू-टेबल अभियान

रायपुर:छत्तीसगढ़ में शासकीय कर्मचारी-अधिकारी एक बार फिर बड़े आंदोलन की तैयारी में जुट गए हैं। छत्तीसगढ़ कर्मचारी अधिकारी फेडरेशन के आह्वान पर 29 से 31 दिसंबर तक प्रस्तावित काम बंद–कलम बंद हड़ताल को सफल बनाने के लिए व्यापक संपर्क अभियान चलाया जा रहा है।

फेडरेशन के प्रांतीय संयोजक कमल वर्मा के नेतृत्व में प्रदेशभर के सरकारी कार्यालयों में टेबल-टू-टेबल संपर्क अभियान चलाया जा रहा है। इस दौरान कर्मचारियों और अधिकारियों को 11 सूत्रीय मांगों की जानकारी दी जा रही है और आंदोलन में एकजुट होने का आह्वान किया जा रहा है।

कमल वर्मा ने कहा कि सरकार लंबे समय से कर्मचारियों की जायज मांगों की अनदेखी कर रही है। यदि अब भी ठोस निर्णय नहीं लिए गए, तो यह आंदोलन निर्णायक साबित होगा।

फेडरेशन का दावा है कि बड़ी संख्या में कर्मचारी और अधिकारी आंदोलन के समर्थन में सामने आ रहे हैं। यदि सरकार ने समय रहते वार्ता का रास्ता नहीं अपनाया, तो प्रशासनिक कामकाज पर इसका सीधा असर देखने को मिल सकता है

Related posts

भूपेश बघेल को हाईकोर्ट से बड़ी राहत, CBI कोर्ट की कार्रवाई पर फिलहाल लगी रोक

admin

कैबिनेट बैठक से NHM कर्मियों को नहीं मिली राहत: बहाली और मानदेय बढ़ोतरी पर नहीं हुआ फैसला, निराश लौटे कर्मचारी

admin

ACB के नाम पर डराया, कांग्रेस नेता ने पटवारी के पति से की करोड़ों की वसूली!”

admin

Leave a Comment