29 C
Raipur
October 23, 2026
The Defence
छत्तीसगढ़

विश्व हिंदी दिवस पर अंतरराष्ट्रीय मंच से हिंदी को नई पहचान, शालिनी वर्मा की पुस्तक का कतर में विमोचन

भिलाई की रहने वाली लेखिका शालिनी वर्मा ने अंतरराष्ट्रीय स्तर पर हिंदी साहित्य को एक नई पहचान दिलाई है। उनकी पुस्तक ‘फीफा की धूम’ का लोकार्पण विश्व हिंदी दिवस के अवसर पर कतर स्थित भारतीय दूतावास में आयोजित भव्य समारोह में किया गया। यह आयोजन हिंदी भाषा, भारतीय संस्कृति और साहित्य के वैश्विक विस्तार का सशक्त उदाहरण बना।

कार्यक्रम में भारत के राजदूत द्वारा पुस्तक का विमोचन किया गया। इस अवसर पर भारतीय विद्यालयों के विद्यार्थियों ने हिंदी भाषा और भारतीय संस्कृति पर आधारित रंगारंग सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दीं। समारोह में कतर में रह रहे प्रवासी भारतीयों, साहित्यप्रेमियों और गणमान्य अतिथियों की उल्लेखनीय उपस्थिति रही।

भिलाई की रहने वाली शालिनी वर्मा पिछले 22 वर्षों से विदेश में रहकर हिंदी लेखन, संपादन और भाषा-संवर्धन के क्षेत्र में सक्रिय भूमिका निभा रही हैं। वे हिंदी साहित्य के माध्यम से भारतीय संस्कृति को विश्व के विभिन्न देशों तक पहुंचाने के लिए निरंतर प्रयासरत हैं। ‘फीफा की धूम’ उनकी इसी साहित्यिक यात्रा का महत्वपूर्ण पड़ाव मानी जा रही है।

यह पुस्तक खेल जैसे वैश्विक विषय को हिंदी साहित्य से जोड़ते हुए यह संदेश देती है कि हिंदी भाषा अंतरराष्ट्रीय मंच पर भी समान प्रभाव और गरिमा के साथ प्रस्तुत की जा सकती है।

Related posts

भूपेश बघेल को सुप्रीम कोर्ट से राहत नहीं, चुनाव याचिका पर ट्रायल जारी रखने के आदेश

admin

बीजापुर मेले में सेना के जवान की हत्या: NIA ने नक्सली पर पेश की चार्जशीट

admin

भारत की जीत से रायपुर में जश्न का माहौल: स्टेडियम से सड़कों तक उमड़ा क्रिकेट प्रेम

admin

Leave a Comment