September 5, 2026
The Defence
छत्तीसगढ़

नाबालिग से दुष्कर्म का मामला: पुलिस कार्रवाई के बाद नगर निगम ने गिराया आरोपी का अवैध निर्माण

रायपुर के सिविल लाइन थाना क्षेत्र से सामने आया नाबालिग बच्ची के साथ दुष्कर्म का मामला पूरे शहर को झकझोर देने वाला है। पुलिस जांच में सामने आया है कि आरोपी ने मोहल्ले में रहने वाली 9 साल की बच्ची को चॉकलेट और खाने-पीने की चीजों का लालच देकर कई बार अपने घर बुलाया और उसके साथ दुष्कर्म किया।

पुलिस के अनुसार यह वारदात 7 जनवरी से 11 जनवरी के बीच हुई। आरोपी ने लगातार पांच दिनों तक बच्ची को अपने घर बुलाकर इस घिनौने अपराध को अंजाम दिया। बच्ची को किसी को बताने पर जान से मारने की धमकी दी गई, जिसके कारण वह डर के चलते चुप रही।

12 जनवरी की सुबह बच्ची दर्द से रोती हुई जमीन पर लेटी मिली। जब उसकी चाची उसे नहलाने ले गईं और दर्द का कारण पूछा, तब बच्ची ने हिम्मत जुटाकर पूरी घटना बता दी। इसके बाद परिजन तुरंत उसे लेकर थाने पहुंचे और मामले की शिकायत दर्ज कराई।

शिकायत मिलते ही पुलिस ने मामले की गंभीरता को देखते हुए त्वरित कार्रवाई की और आरोपी को गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश किया। अदालत के आदेश पर आरोपी को न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया। पुलिस का कहना है कि बच्ची के बयान और मेडिकल रिपोर्ट के आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है।

घटना सामने आने के बाद प्रशासन ने भी सख्त रुख अपनाया। जांच के दौरान यह पाया गया कि आरोपी द्वारा संचालित दुकान और निर्माण अवैध था। इसके बाद नगर निगम की टीम ने मौके पर पहुंचकर बुलडोजर चलाकर आरोपी के अवैध निर्माण को जमींदोज कर दिया। कार्रवाई के दौरान किसी भी तरह की अव्यवस्था न हो, इसके लिए पुलिस बल तैनात रहा।

यह मामला न सिर्फ कानून-व्यवस्था बल्कि समाज में बच्चों की सुरक्षा पर भी गंभीर सवाल खड़े करता है। पुलिस और प्रशासन ने साफ किया है कि ऐसे जघन्य अपराधों में किसी भी तरह की नरमी नहीं बरती जाएगी और दोषियों के खिलाफ कठोरतम कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी

Related posts

होली पर यात्रियों को राहत: बिलासपुर जोन से 8 स्पेशल ट्रेनें, 7 राज्यों तक मिलेगी अतिरिक्त सुविधा

admin

रायपुर की गलियों में ‘गैंगस्टर’ स्टाइल में निकला बदमाश: तलवार लहराकर फैला रहा था खौफ, पुलिस ने धर दबोचा

admin

14 दिसंबर से शुरू होगा छत्तीसगढ़ विधानसभा का शीतकालीन सत्र: कानून-व्यवस्था, धान खरीदी और सड़क व्यवस्था पर गरमाएगा सदन; 628 सवालों से घिरेंगे मंत्री

admin

Leave a Comment