40.6 C
Raipur
June 5, 2026
The Defence
छत्तीसगढ़

रायपुर में सराफा कारोबारी से ठगी: ज्वेलरी पहनकर पैसे लाने का बहाना कर पति-पत्नी फरार, CCTV से तलाश में जुटी पुलिस

राजधानी रायपुर के टिकरापारा थाना क्षेत्र में सराफा कारोबारी से ठगी का मामला सामने आया है। यहां एक पति-पत्नी ने ज्वेलरी खरीदने के बहाने दुकान पर पहुंचकर करीब पांच लाख रुपये के गहने लेकर फरार हो गए। घटना के बाद पीड़ित कारोबारी की शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है और आरोपियों की तलाश में जुट गई है।

जानकारी के मुताबिक, कुशालपुर पुरानी बस्ती निवासी दुर्गा प्रसाद सोनी देवरी में ‘मां दुर्गा ज्वेलर्स’ नाम से दुकान संचालित करते हैं। गुरुवार शाम एक पति-पत्नी उनकी दुकान पर ज्वेलरी खरीदने पहुंचे। दोनों ने सोने का रानी हार, बाली, अंगूठी, चांदी की पायल और बिछिया सहित करीब 4 लाख 93 हजार रुपये की ज्वेलरी पसंद की। इसके बाद उन्होंने गहने पहनकर कहा कि वे परिचितों से पैसे लेकर तुरंत लौटते हैं।

दुकानदार ने भरोसा कर उन्हें जाने दिया, लेकिन दोनों वापस नहीं लौटे। काफी देर इंतजार करने के बाद कारोबारी को ठगी का अहसास हुआ और उन्होंने टिकरापारा थाने में शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने मामला दर्ज कर आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगालना शुरू कर दिया है, ताकि आरोपियों की पहचान और उनके भागने के रास्ते का पता लगाया जा सके।

पुलिस के मुताबिक प्रारंभिक जांच में आरोपियों की पहचान कमलेश्वरी साहू और मेशराम साहू के रूप में हुई है। फिलहाल पुलिस उनकी गिरफ्तारी के लिए संभावित ठिकानों पर दबिश दे रही है। अधिकारियों का कहना है कि जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर मामले का खुलासा किया जाएगा।

Related posts

NH-30 होगा फोरलेन, कवर्धा बायपास को मिली हरी झंडी: धवईपानी से सिमगा तक सड़क उन्नयन को केंद्र की सहमति

admin

बिलासपुर में शिक्षा का सबसे बड़ा घोटाला! नकली CBSE स्कूलों ने बच्चों का भविष्य किया बर्बाद?

admin

10 अक्टूबर को होगी राज्य मंत्रिमंडल की बैठक, किसानों और विकास योजनाओं पर लिए जाएंगे बड़े निर्णय

admin

Leave a Comment