30.1 C
Raipur
September 8, 2026
The Defence
छत्तीसगढ़

आत्मसमर्पण के बाद नई शुरुआत: पुनर्वास योजना से बदली पवन कुमार की जिंदगी

रायपुर। छत्तीसगढ़ सरकार की माओवादी आत्मसमर्पण, पीड़ित राहत एवं पुनर्वास नीति-2025 के तहत नक्सलियों को मुख्यधारा से जोड़ने की पहल सफल हो रही है। कोण्डागांव जिले के फरसगांव ब्लॉक के चिंगनार गांव के पवन कुमार, जो पहले माओवादी संगठन से जुड़े थे, ने आत्मसमर्पण कर नई जिंदगी की शुरुआत की।

पुनर्वास योजना के तहत उन्हें प्रधानमंत्री आवास योजना (ग्रामीण) से पक्का मकान, आर्थिक सहायता और मनरेगा के तहत रोजगार मिला। साथ ही बिजली, पानी, गैस और शौचालय जैसी सुविधाएं भी उपलब्ध कराई गईं। अब पवन कुमार अपने परिवार के साथ सुरक्षित और सम्मानजनक जीवन जी रहे हैं और सरकार के प्रति आभार व्यक्त किया है।

Related posts

दुर्ग पुलिस पर सवाल: बीट रिकॉर्ड अपडेट नहीं, कई थानों में नोटबुक गायब

admin

गायब हुई बेटी की मिली खून से लथपथ लाश: रायपुर में खेत से मिला 16 साल की लड़की का शव, चाकू से गोदकर मारा

admin

GGU में पेपर लीक का बड़ा खेल? 32 विभागों के प्रश्नपत्र पर उठे सवाल

admin

Leave a Comment