36.2 C
Raipur
June 5, 2026
The Defence
छत्तीसगढ़

आरंग में गैस संकट: 25 दिन से सिलेंडर नहीं, सड़क जाम कर ग्रामीणों का विरोध

आरंग क्षेत्र में गिरिजा इंडेन गैस एजेंसी से 25 दिनों से गैस सिलेंडर नहीं मिलने से नाराज़ ग्रामीणों ने आरंग-खरोरा मार्ग पर चक्काजाम कर दिया। सिलेंडर मिलने की सूचना पर लंबी कतार में खड़े लोगों को बाद में गैस न आने की जानकारी मिली, जिससे आक्रोश भड़क गया। मौके पर पहुंचे प्रशासन और पुलिस ने समझाइश देकर स्थिति संभाली।
करीब 20 हजार उपभोक्ताओं वाली इस एजेंसी पर लापरवाही के आरोप हैं। लोगों का कहना है कि ऑनलाइन बुकिंग के बावजूद घंटों लाइन लगानी पड़ती है और कर्मचारियों का व्यवहार भी खराब है। समस्या के समाधान के लिए 1 अप्रैल को बैठक में एजेंसी को 10 दिन का समय दिया गया था, लेकिन अब तक कोई सुधार नहीं हुआ। लगातार परेशानी के चलते अब क्षेत्र में दूसरी गैस एजेंसी की मांग भी उठने लगी है।

Related posts

“फर्जी प्रमाणपत्रों पर नौकरी पाने वालों के खिलाफ सख्ती की मांग को लेकर दिव्यांगों ने विधानसभा का किया घेराव”

admin

जनहित के कामों में लापरवाही बर्दाश्त नहीं होगी: मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय

admin

12वीं हिंदी पेपर लीक मामले में बड़ा खुलासा, मुख्य आरोपी बिलासपुर से गिरफ्तार

admin

Leave a Comment