July 22, 2026
The Defence
छत्तीसगढ़

रावतपुरा मेडिकल कॉलेज घोटाले में फंसे रेरा चेयरमैन, PMO ने दिए जांच के आदेश

रायपुर में रेरा चेयरमैन संजय शुक्ला का नाम रावतपुरा मेडिकल कॉलेज रिश्वत कांड में सामने आया है। इस मामले में CBI ने जांच करते हुए चार्जशीट दाखिल कर दी है, जिससे मामला और गंभीर हो गया है।

जांच में आरोप है कि मेडिकल कॉलेज से जुड़े कामों में नियमों को नजरअंदाज कर फायदा पहुंचाने के बदले रिश्वत ली गई। इसी कड़ी में संजय शुक्ला का नाम भी शामिल किया गया है।

मामले को लेकर प्रधानमंत्री कार्यालय (PMO) ने भी संज्ञान लिया है और संबंधित विभागों को जांच आगे बढ़ाने के निर्देश दिए हैं। केंद्र के साथ-साथ राज्य सरकार के विभागों को भी कार्रवाई के लिए कहा गया है।

इधर, भाजपा नेता नरेश चंद्र गुप्ता ने शिकायत कर इस पूरे मामले की जांच की मांग की है। शिकायत में भ्रष्टाचार और बड़ी संपत्ति बनाने जैसे आरोप लगाए गए हैं।

Related posts

नई रजिस्ट्री गाइडलाइन पर बवाल: विपक्ष ही नहीं, BJP सांसद ने भी जताया विरोध—सरकार पर बढ़ा दबाव

admin

सड़क हादसे में घायल युवक की मदद को आगे आईं मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े

admin

छत्तीसगढ़ में शराब घोटाले की जांच में ED ने पूर्व मुख्यमंत्री के पुत्र की संपत्ति ज़ब्त की

admin

Leave a Comment