May 2, 2026
The Defence
बड़ी खबर

देशभर में मोबाइल पर अचानक इमरजेंसी अलर्ट, सरकार की टेस्टिंग से लोग हुए हैरान

शनिवार सुबह देश के कई हिस्सों में लोगों के मोबाइल फोन पर अचानक तेज सायरन के साथ इमरजेंसी अलर्ट मैसेज आया, जिससे लोग घबरा गए। स्क्रीन पर हिंदी और अंग्रेजी में संदेश दिखाई दिया और कुछ फोन में इसे पढ़कर भी सुनाया गया। बाद में सरकार ने साफ किया कि यह कोई असली खतरे की चेतावनी नहीं थी, बल्कि नए इमरजेंसी अलर्ट सिस्टम की टेस्टिंग थी।

यह अलर्ट नेशनल डिजास्टर मैनेजमेंट अथॉरिटी (NDMA) द्वारा भेजा गया था, ताकि आपदा के समय लोगों तक तेजी से सूचना पहुंचाई जा सके। यह सिस्टम ‘सेल ब्रॉडकास्ट’ तकनीक पर काम करता है, जिससे एक साथ कई लोगों को मैसेज भेजा जा सकता है। सरकार का कहना है कि ऐसी टेस्टिंग से लोग भविष्य में अलर्ट सिस्टम को समझेंगे और असली आपदा के समय ज्यादा सतर्क रहेंगे।

Related posts

भारत की सुरक्षा प्रणाली ने पाकिस्तानी ड्रोन किए निष्क्रिय, AI तकनीक पर छिड़ी अंतरराष्ट्रीय बहस

admin

तेलंगाना की फैक्ट्री में धमाका बना मौत का कुआं: 34 की गई जान, मलबे से मिले जले हुए शव

admin

अमेरिका ने बढ़ाई वीज़ा स्क्रीनिंग की सख़्ती: H-1B एप्लिकेंट्स को सोशल मीडिया अकाउंट करना होगा पब्लिक, 85 हजार वीज़ा कैंसिल

admin

Leave a Comment