September 6, 2026
The Defence
छत्तीसगढ़

सांसद आवास घेराव को लेकर बिलासपुर में अलर्ट, NSUI के प्रदर्शन से बदला ट्रैफिक रूट

NEET परीक्षा पेपर लीक और कथित अनियमितताओं के विरोध में बुधवार को बिलासपुर में NSUI सांसद आवास का घेराव करेगी। प्रदर्शन शाम 4 बजे होगा, जबकि दोपहर 3 बजे से नेता और कार्यकर्ता नगर निगम के पास जुटना शुरू करेंगे। आंदोलन में बड़ी संख्या में छात्र-युवा और कांग्रेस कार्यकर्ताओं के शामिल होने की संभावना जताई जा रही है।

NSUI नेताओं का कहना है कि NEET परीक्षा में हुई गड़बड़ियों ने छात्रों के भविष्य पर सवाल खड़े कर दिए हैं। प्रदर्शन के माध्यम से केंद्र सरकार से निष्पक्ष जांच और दोषियों पर सख्त कार्रवाई की मांग की जाएगी।

विरोध प्रदर्शन को देखते हुए ट्रैफिक पुलिस ने नेहरू चौक और महामाया चौक समेत कई इलाकों में रूट डायवर्ट किया है। एडिशनल एसपी ट्रैफिक रामगोपाल करियारे ने लोगों से वैकल्पिक मार्गों का उपयोग करने की अपील की है ताकि शहर में जाम की स्थिति न बने।

Related posts

“छत्तीसगढ़ कैबिनेट बैठक में खाद संकट और स्थापना वर्ष समारोह पर होगा फैसला”

admin

भिलाई में हाई-प्रोफाइल सेक्स रैकेट का खुलासा: पॉकेट मनी से शुरू हुआ धंधा बना संगठित नेटवर्क, 50+ उम्र के ग्राहक आते थे

admin

इंद्रावती में बही मेहनत: तेंदूपत्ता बहने से आदिवासियों को करोड़ों का झटका

admin

Leave a Comment