29.1 C
Raipur
September 9, 2026
The Defence
छत्तीसगढ़

आत्मानंद स्कूलों में पहली बार प्रवेश शुल्क लागू, 9वीं से 12वीं तक छात्रों को देना होगा शुल्क

छत्तीसगढ़ के स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट विद्यालयों में नए शिक्षा सत्र 2026-27 से पहली बार प्रवेश के समय स्थानीय शुल्क लिया जाएगा। राज्य सरकार के निर्णय के अनुसार 9वीं-10वीं के विद्यार्थियों से 500 रुपये और 11वीं-12वीं के विद्यार्थियों से 550 रुपये शुल्क लिया जाएगा। अब तक इन स्कूलों में प्रवेश पूरी तरह निःशुल्क था।

सरकार का कहना है कि स्कूलों में प्रयोगशाला, खेल सामग्री, परीक्षा संचालन और अन्य आवश्यक गतिविधियों के लिए पर्याप्त धन की कमी बनी रहती थी। इसी कारण यह निर्णय लिया गया है, ताकि विद्यालय अपनी मूलभूत जरूरतों को स्थानीय स्तर पर पूरा कर सकें और छात्रों को बेहतर शैक्षणिक सुविधाएं उपलब्ध कराई जा सकें।

Related posts

छत्तीसगढ़ हाई कोर्ट को मिले नए मुख्य न्यायाधीश, कृष्ण राम महापात्र ने ली शपथ

admin

हेलमेट पहन ‘PK’ बना कलाकार, रायपुर की सड़कों पर पुलिस का क्रिएटिव ट्रैफिक अवेयरनेस अभियान

admin

डुप्लीकेट सिम और UPI ट्रांजैक्शन से लाखों की ठगी: पुलिस ने शातिर आरोपी को दबोचा, एक फरार

admin

Leave a Comment