छत्तीसगढ़ के राजपुर थाना क्षेत्र के ग्राम पतरापारा में खेत में काम कर रही मां-बेटी की आकाशीय बिजली गिरने से दर्दनाक मौत हो गई। अचानक मौसम बदलने और तेज बारिश शुरू होने पर दोनों पास के एक सेमर के पेड़ के नीचे खड़ी हो गईं। इसी दौरान पेड़ पर बिजली गिरने से दोनों गंभीर रूप से झुलस गईं और मौके पर ही उनकी मौत हो गई।
