22.9 C
Raipur
October 24, 2026
The Defence
छत्तीसगढ़

पूर्व केयरटेकर ने लिया बदला, बुजुर्ग दंपती को चाकू दिखाकर लूटा; 24 घंटे में आरोपी गिरफ्तार

दुर्ग जिले में एक बुजुर्ग दंपती के घर हुई लूट की वारदात का पुलिस ने 24 घंटे के भीतर खुलासा कर दिया। जांच में सामने आया कि वारदात को अंजाम देने वाला आरोपी दंपती का पूर्व केयरटेकर था, जिसे तीन महीने पहले नौकरी से हटा दिया गया था। इसी बात का बदला लेने के लिए उसने चेहरे पर कपड़ा बांधकर घर में घुसकर बुजुर्ग दंपती को चाकू दिखाया और महिला के गले से सोने का नेकलेस लूटकर फरार हो गया।

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज और तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर आरोपी की पहचान कर उसे गिरफ्तार कर लिया। आरोपी के कब्जे से वारदात में इस्तेमाल की गई बाइक, धारदार हथियार और घटना के समय पहने गए कपड़े भी बरामद किए गए। पुलिस मामले की आगे की जांच कर रही है।

Related posts

त्योहारों से पहले एक्शन मोड में निगम, महापौर ने कहा- शहर की कोई सड़क अंधेरे में नहीं रहेगी

admin

दुर्ग के सरकारी स्कूल में संदिग्ध तंत्र-मंत्र कांड: तोड़फोड़ और आगजनी से मचा हड़कंप

admin

दुर्ग में लॉज पर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, देह व्यापार के आरोप में 3 गिरफ्तार

admin

Leave a Comment