छत्तीसगढ़ में मौसम विभाग ने अगले 5 दिनों तक भारी बारिश, गरज-चमक और बिजली गिरने का अलर्ट जारी किया है। रायपुर में रातभर बारिश हुई, जबकि रायगढ़ में लगातार बारिश से केलो नदी का जलस्तर बढ़ने पर केलो डैम के 4 गेट खोल दिए गए। इससे रायगढ़-खरसिया नेशनल हाईवे पर पानी भर गया और वाहनों की आवाजाही धीमी हो गई। कई इलाकों में जलभराव की स्थिति बनी हुई है, इसलिए लोगों को सतर्क रहने की सलाह दी गई है
