22.9 C
Raipur
October 24, 2026
The Defence
छत्तीसगढ़

रायपुर में 12 लाख की MDMA बरामद, ड्रग्स सप्लाई नेटवर्क की तलाश में जुटी पुलिस

रायपुर में नशे के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत पुलिस ने एक आरोपी को 106 ग्राम MDMA ड्रग्स के साथ गिरफ्तार किया है। जब्त ड्रग्स की कीमत करीब 12 लाख रुपये बताई जा रही है। गंज थाना पुलिस और एसीसीयू की संयुक्त कार्रवाई में आरोपी को मुखबिर की सूचना पर पकड़ा गया।

पुलिस आरोपी से पूछताछ कर यह पता लगाने में जुटी है कि ड्रग्स कहां से लाई गई थी और किन लोगों तक इसकी सप्लाई की जानी थी। मामले में ड्रग्स सिंडिकेट से जुड़े अन्य लोगों की भी तलाश की जा रही है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि पूछताछ के बाद इस पूरे नेटवर्क को लेकर जल्द बड़ा खुलासा किया जाएगा।

Related posts

विधानसभा में गूंजा घुमंतू पशुओं का मुद्दा, सरकार ने बताए 1.84 लाख पशुओं के आंकड़े और गौधाम योजना की स्थिति

admin

छत्तीसगढ़ में दिव्यांगों के नाम पर 1000 करोड़ का घोटाला, हाईकोर्ट ने CBI जांच के दिए आदेश

admin

DGP-IG Conference में हाई-लेवल सिक्योरिटी मंथन: NSA, RAW-IB Chiefs की रणनीतिक बैठक; PM Modi आज पहुंचेंगे रायपुर

admin

Leave a Comment