September 4, 2026
The Defence
छत्तीसगढ़

CM हाउस में हरेली की धूम, लोक संस्कृति और परंपराओं का होगा संगम

छत्तीसगढ़ का प्रमुख लोकपर्व हरेली बुधवार को मुख्यमंत्री निवास, नवा रायपुर में उत्साह के साथ मनाया जाएगा। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय इस अवसर पर हल-नांगर और कृषि उपकरणों की पूजा करेंगे। कार्यक्रम में गेड़ी चढ़ने, पारंपरिक खेलों और खेती-किसानी से जुड़ी गतिविधियों का आयोजन भी होगा।

इस दौरान छत्तीसगढ़ की लोक संस्कृति, ग्रामीण जीवन और पारंपरिक विरासत की झलक देखने को मिलेगी। आयोजन स्थल को ग्रामीण परिवेश की तरह सजाया जाएगा, जहां कृषि उपकरणों और लोक परंपराओं से जुड़े प्रतीकों का प्रदर्शन किया जाएगा। यह आयोजन प्रदेश की सांस्कृतिक पहचान और कृषि परंपराओं को बढ़ावा देने का संदेश देगा।

Related posts

CM के आने से पहले भोजराज नाग ने काटा नींबू, फिर थम गई बारिश!

admin

कोरबा की लालपुर पंचायत में फर्जीवाड़े का बड़ा खुलासा: सचिव–सरपंच गठजोड़ से सड़क, मंच और आवास योजनाओं में लाखों का घोटाला, जांच 23 दिन बाद भी अधूरी

admin

रायपुर बनेगा उद्योगों का नया हब: 97 इकाइयों ने लगाया ₹1059 करोड़ का निवेश, कलेक्टर ने अफसरों को दिए त्वरित समाधान के निर्देश

admin

Leave a Comment