September 3, 2026
The Defence
छत्तीसगढ़

कभी थामी थी बंदूक, अब कोसा साड़ी में बिखेरा आत्मविश्वास; रायपुर में पूर्व महिला नक्सलियों ने किया रैंप वॉक

रायपुर: राष्ट्रीय हथकरघा दिवस पर रायपुर में आयोजित स्वदेशी फैशन शो में बस्तर की नौ आत्मसमर्पित महिला नक्सलियों ने कोसा सिल्क साड़ी पहनकर रैंप वॉक किया। कभी नक्सली संगठन से जुड़ी रहीं ये महिलाएं अब मुख्यधारा में लौटकर आत्मनिर्भर जीवन जी रही हैं। करीब एक सप्ताह के प्रशिक्षण के बाद उन्होंने पूरे आत्मविश्वास के साथ मंच पर अपनी प्रस्तुति दी। कार्यक्रम का उद्देश्य छत्तीसगढ़ की कोसा सिल्क परंपरा को बढ़ावा देने के साथ-साथ पुनर्वास की सफलता को सामने लाना था। रैंप पर इन महिलाओं का आत्मविश्वास और मुस्कान बदलते बस्तर, शांति और नए जीवन की उम्मीद का प्रतीक बनकर उभरा।

Related posts

छत्तीसगढ़ में 3200 करोड़ का शराब घोटाला, 22 अफसर निलंबित; कोर्ट ने जारी किया जमानती वारंट

admin

दुर्ग पुलिस का ‘ऑपरेशन तलाश’ चमत्कार: 24 दिन में 541 लापता लोग मिले, परिजनों की आंखों में खुशी की चमक

admin

शादी का जश्न पड़ा भारी: बिलासपुर के मुकुंदपुर में फूड पॉइजनिंग से 40 लोग बीमार

admin

Leave a Comment