September 3, 2026
The Defence
छत्तीसगढ़

छत्तीसगढ़ पुलिस विभाग में बड़ा फेरबदल: 31 IPS अधिकारियों को मिली नई जिम्मेदारी

छत्तीसगढ़ सरकार ने पुलिस प्रशासन में बड़ा बदलाव करते हुए 31 IPS अधिकारियों का तबादला किया है। इस फेरबदल में कई वरिष्ठ अधिकारियों को नई जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं। पवन देव को नगर सेना, नागरिक सुरक्षा एवं अग्निशमन सेवाओं का महानिदेशक बनाया गया है, जबकि एसआरपी कल्लूरी को छत्तीसगढ़ पुलिस हाउसिंग कॉर्पोरेशन का प्रबंध संचालक नियुक्त किया गया है।

इसके अलावा गुरजिंदर पाल सिंह को पुलिस अकादमी का महानिदेशक बनाया गया है। कई अन्य अधिकारियों के विभाग और पद भी बदले गए हैं। सरकार का मानना है कि इस बदलाव से पुलिस व्यवस्था और प्रशासनिक कार्यों में अधिक प्रभावशीलता आएगी। इससे पहले हाल ही में राज्य में IAS अधिकारियों के तबादले भी किए गए थे।

Related posts

आदिवासी आबादी बढ़ाने पर साय का बयान, राजनीति गरमाने के आसार

admin

“बिल्ली हज पर चली, लेकिन चूहों की कतार पीछे छूटी नहीं”: भाजपा का कांग्रेस की संविधान यात्रा पर तीखा हमला

admin

35 करोड़ की गड्ढे वाली सड़क अब बनेगी फोरलेन: मोपका बाईपास पर गड्ढों का कहर, डेढ़ फीट गहरे गड्ढे ट्रकों को फंसा रहे

admin

Leave a Comment